लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मुख्यमंत्री ने बदायूँ के किसानों को योजनाओं से किया लाभांवित।

---Advertisement---


बदायूँ : 21 फरवरी। मा0 मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश ने कृषि विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं राजस्व विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थी कृषकों/परिवारों को क्षतिपूर्ति सहायता राशि कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एनआईसी में आयोजित किया गया। लाभान्वित होने वाले किसानों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत बदायूँ के 05 लाभार्थियों को 01 लाख 78 हजार 295 रुपए से तथा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में 06 लाभार्थियों को 30 लाख रुपए की धनराशि लाभांवित किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत प्रतिपूर्ति के रूप में मा0 मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ से वन क्लिक डीबीटी के माध्यम से मूलचन्द ग्राम-भरतपुर, विकासखण्ड आसफपुर को रू0 36323, मितान सिंह ग्राम-भरतपुर, विकास खण्ड आसफपुर को रू0 37061, मुनेन्द्र पाल ग्राम-नगरिया अभय विकास खण्ड म्याऊँ रू0 को 36117, शिवराज सिंह ग्राम भरतपुर, विकास खण्ड आसफपुर रू0 37555, राकेश कुमार ग्प्रम बनकोटा, विकास खण्ड वजीरगंज रू0 31239 को क्षतिपूर्ति की धनराशि खातों में प्रेषित की गई। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में 06 लाभार्थियों में प्रत्येक को 05-05 लाख रुपए कुल 30 लाख रुपए की धनराशि लाभांवित किया गया।

कार्यक्रम में सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) कल्पना जायसवाल, परियोजना निदेशक (डी0आर0डी0ए0) अखिलेश कुमार चौबे, उप कृषि निदेशक मनोज कुमार, जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत उपस्थित रहे।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा निःशुल्क गैस सिलेंडर जनपद के 3.85 लाख से अधिक परिवारों को दी जाएगी सब्सिडी।

मेले में 445 युवाओं का चयन 27 कंपनियों ने किया प्रतिभाग।

किसानों के हित में नई पहल, LS डेरी एंड फूड्स प्राइवेट लिमिटेड का भव्य शुभारंभ।

थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम कोल्हाई में गाड़ी से टक्कर मारकर की गई महिला हत्या की घटना में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया व बिल्सी के समस्त विवेचकों का अर्दली रूम कर विवेचनाओं की समीक्षा की गई तथा बिल्सी क्षेत्र में पैदल गश्त की गई।

विकसित भारत संकल्प यात्रा में उमड़ा जन सैलाब।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page