लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

06 ओवरलोड वाहन सीज एवं 20 दो पहिया वाहनों के किए गए चालान।

---Advertisement---

जिलाधिकारी महोदय बदायूं के निर्देशन में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने तथा यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन के उद्देश्य से जनपद में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्री हरिओम के द्वारा ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत प्रमुख राजमार्गों,संपर्क मार्गों एवं संवेदनशील चेकिंग प्वाइंट्स पर सघन जांच की गई। जांच के दौरान कुल 14 वाणिज्यिक वाहनों का निरीक्षण किया गया, जिनमें से 06 वाहन निर्धारित मानक से अधिक भार वहन करते पाए गए। संबंधित वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत चालान की कार्यवाही करते हुए कुल ₹ 02 लाख का शमन शुल्क अधिरोपित कर सरकारी खाते में जमा कराया गया। ओवरलोडिंग से सड़क दुर्घटनाओं की संभावना में वृद्धि होती है, ब्रेकिंग सिस्टम पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है तथा सड़कों एवं पुलों की संरचना को क्षति पहुँचती है। आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे वाहनों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। साथ ही 20 दो पहिया वाहन चालको के द्वारा बिना हेलमेट एवं मोबाइल फोन का प्रयोग करने के अभियोग में चालान किए गए
सभी वाहन स्वामियों से अपील की जाती है कि निर्धारित भार सीमा का पालन करें तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डीएम ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण।

पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (PNB RSETI), बदायूँ में BC सखी प्रशिक्षण बैच का सफल समापन।

जनपद में बीते 09 वर्षों में 70520 लाभार्थियो को मिला अपना घर सरकार ने आवास उपलब्ध कराते हुए 1056.11 करोड़ रुपए किए व्यय: डीएम।

सिंगल यूस प्लास्टिक मुक्त हो कावड़ यात्रा: केंद्रीय राज्यमंत्री।

फरियादी को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता,निस्तारण में लापरवाही व अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं: डीएम।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page