लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मिशन शक्ति टीम बिल्सी द्वारा खोये गुम हुये बच्चे को मात्र 15 मिनट के अन्दर उसकी माँ के सकुशल सुपुर्द किया गया।

---Advertisement---

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ,डा0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 के अन्तर्गत थाना बिल्सी मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा आज दिनाक 26.02.2026 को गुमशुदा बच्चा हिमान्शु पुत्र निर्दोष उम्र 3 बर्ष निवासी मिर्जापुर शोहरा थाना बिल्सी जनपद बदायूँ के गुम हो जाने के सम्बन्ध मे मौखिक सूचना प्राप्त होने पर मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा अतिशीघ्र कार्यवाही करते हुये मात्र 15 मिनट मे गुमशुदा बच्चा हिमान्शु को शीघ्र अतिशीघ्र तलाश कर उसकी माँ श्रीमती सुनीता के सुपुर्द किया गया।

विवरण- श्रीमती सुनीता पत्नी निर्दोष निवासी मिर्जापुर शोहरा थाना बिल्सी जनपद बदायूँ अपने बेटे हिमान्शु उम्र करीब 03 वर्ष के साथ साप्ताहिक बाजार करने कस्बा बिल्सी आयी थी। भीड मे अचानक हिमान्शु गुम हो गया जिनके द्वारा आसपास व बाजार मे काफी तलाश किया गया परन्तु हिमान्शु नही मिला जिसकी मौखिक सूचना श्रीमती सुनीता उपरोक्त के द्वारा थाना बिल्सी मिशन शक्ति केन्द्र की प्रभारी म0उ0नि0 रचना देशवाल को दी गयी। मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी म0उ0नि0 रचना देशवाल अपनी टीम के साथ तत्परता से कस्बा बिल्सी बाजार मे गुम हुये बच्चे को तलाश करने हेतु रवाना हुए। मात्र 15 मिनट बाद ही हिमान्शु उपरोक्त को साप्ताहिक बाजार मे आटा चक्की के पास रोता मिल गया। जिसको म0उ0नि0 रचना देशवाल द्वारा बच्चे की माँ श्रीमती सुनीता उपरोक्त के सकुशल सुपुर्द किया गया । बच्चे को वापस पाकर माँ के चेहरे पर खुशी की लहर दौड गयी और माँ व अन्य लोगो के द्वारा पुलिस टीम के कार्य की सराहना की।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डीएम ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण।

पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (PNB RSETI), बदायूँ में BC सखी प्रशिक्षण बैच का सफल समापन।

जनपद में बीते 09 वर्षों में 70520 लाभार्थियो को मिला अपना घर सरकार ने आवास उपलब्ध कराते हुए 1056.11 करोड़ रुपए किए व्यय: डीएम।

सिंगल यूस प्लास्टिक मुक्त हो कावड़ यात्रा: केंद्रीय राज्यमंत्री।

फरियादी को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता,निस्तारण में लापरवाही व अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं: डीएम।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page