लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

गन्ना बिचौलियों पर विभाग की कार्यवाही, कराई गई प्राथमिकी दर्ज।

---Advertisement---


बदायूँ : 28 फरवरी। जिला गन्ना अधिकार अशर्फी लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यदु शुगर लि. सुजानपुर बिसौली के बन्द हो जाने के कारण क्षेत्र के कृषकों के पेराई योग्य गन्ने के निस्तारण हेतु गन्ना आयुक्त उ0प्र0 के आदेश द्वारा चीनी मिल बदायूँ सहित वाह्य जनपद की चीनी मिलों, यथा मझावली, रजपुरा (सम्भल), रूपापुर, एवं फरीदपुर को आवंटित किया है।

उन्होंने बताया कि 25 फरवरी 2026 को स्टाफ के साथ क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम सिलहरी के पास मोहन पुत्र मथुरा लाल निवासी ग्राम अन्नी एवं जितेन्द्र सिंह पुत्र राम भरोसे सिंह निवासी ग्राम सिलहरी जिला बदायूँ द्वारा कृषकों से कम दर पर गन्ना खरीद कर भरवाया जा रहा था। पूछताछ करने पर इनके द्वारा बताया गया कि चीनी मिल मझावली के मालिक व अध्यासी हमारे गन्ने को खरीद कर नकद भुगतान करते है। इस प्रकार विभाग को चुनौती देते हुए सुरक्षण आदेश के विपरीत सटटा नीति का उल्लंघन कर अवैध गन्ना खरीद कर बिचौलियों द्वारा वाहय जनपद की चीनी मिल वीनस व अन्यत्र अधिक दर पर बेचा जा रहा है, जिससे राजस्व की क्षति हो रही है। अवैध खरीद कराने/ करने पर 26 फरवरी 2026 को सचिव, सहकारी गन्ना विकास समिति राजीव कुमार सिंह द्वारा थाना सिविल लाईल, बदायूँ में चीनी मिल, मझावली जिला सम्भल के मिल मालिक अतुल कुमार व अध्यासी, अनुपम सिंह सहित दो गन्ना बिचौलियों मोहन पुत्र मथुरा लाल निवासी ग्राम अन्नी एवं जितेन्द्र सिंह पुत्र राम भरोसे सिंह निवासी ग्राम सिलहरी जिला बदायूँ के विरूद्व धोखधड़ी करते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुँचाने एवं अवैध रूप से गन्ना खरीदने में सम्मिलित पाये जाने पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डीएम ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण।

पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (PNB RSETI), बदायूँ में BC सखी प्रशिक्षण बैच का सफल समापन।

जनपद में बीते 09 वर्षों में 70520 लाभार्थियो को मिला अपना घर सरकार ने आवास उपलब्ध कराते हुए 1056.11 करोड़ रुपए किए व्यय: डीएम।

सिंगल यूस प्लास्टिक मुक्त हो कावड़ यात्रा: केंद्रीय राज्यमंत्री।

फरियादी को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता,निस्तारण में लापरवाही व अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं: डीएम।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page