लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

रसोई गैस सिलेंडर को लेकर भ्रम न रखें, पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध।

---Advertisement---


बदायूँ : 11 मार्च। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद में रसोई गैस सिलेंडरों को लेकर आमजनमानस में भ्रम की स्थिति देखी जा रही है। इस संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ऑयल कंपनियों के अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों तथा पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। गैस एजेंसियों पर घरेलू गैस सिलेंडरों तथा पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि घरेलू गैस उपभोक्ता अपने गैस कनेक्शन पर डिजिटल माध्यम से गैस बुक कर सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने गैस कनेक्शन की केवाईसी नहीं कराई है, वे संबंधित तेल कंपनी के मोबाइल ऐप अथवा अपनी गैस एजेंसी पर संपर्क कर तत्काल ई-केवाईसी कराना सुनिश्चित करें। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए सभी गैस एजेंसियों पर केवाईसी एवं ऑनलाइन बुकिंग हेतु हेल्प डेस्क भी खोले जा रहे हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि उपभोक्ता एक रिफिल प्राप्त करने के 25 दिन बाद अगली रिफिल के लिए बुकिंग करा सकते हैं। घरेलू गैस बुकिंग अथवा रिफिल प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्या होने पर उपभोक्ता विक्रय अधिकारी इंडेन गैस (9911612079), विक्रय अधिकारी भारत गैस (9818016444), विक्रय अधिकारी एचपी गैस (8655436282) तथा जिला पूर्ति कार्यालय बदायूँ (9026775250) पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही सभी गैस एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी-अपनी एजेंसियों पर गैस सिलेंडर का स्टॉक तथा शासन, प्रशासन एवं तेल कंपनियों द्वारा जारी निर्देशों का उपभोक्ताओं के अवलोकनार्थ प्रदर्शन सुनिश्चित करें।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डीएम ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण।

पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (PNB RSETI), बदायूँ में BC सखी प्रशिक्षण बैच का सफल समापन।

जनपद में बीते 09 वर्षों में 70520 लाभार्थियो को मिला अपना घर सरकार ने आवास उपलब्ध कराते हुए 1056.11 करोड़ रुपए किए व्यय: डीएम।

सिंगल यूस प्लास्टिक मुक्त हो कावड़ यात्रा: केंद्रीय राज्यमंत्री।

फरियादी को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता,निस्तारण में लापरवाही व अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं: डीएम।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page