लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

डीएम ने त्योहारों के दृष्टिगत किया रूट मार्च।

---Advertisement---

बदायूं 19मार्च। जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार की सायं पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ त्योहारों के दृष्टिगत कानून और शांति व्यवस्था हेतु जनपद के विभिन्न स्थलों का रूट मार्च किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि त्योहारों में किसी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।

जिलाधिकारी अवनीश राय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गुरुवार की सायं छः सड़का से घंटाघर से सोथा मोहल्ला जामा मस्जिद से मंडई चौक से कोतवाली,
नगला मंदिर आदि स्थलों पर रूट मार्च किया।

डीएम ने रूट मार्च के दौरान आमजन से वार्ता कर कहा कि जनपद में असामाजिक तत्वों के लिए कोई जगह नहीं है। किसी भी छोटी से छोटी घटना की जानकारी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दें। उन्होंने कहा कि पुलिस व प्रशासन पूरी तरह से सजग है । आमजन भी एक अच्छे नागरिक का परिचय देते हुए पुलिस व प्रशासन के साथ सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की भड़काऊ पोस्ट करने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनपद में सभी लोग परस्पर प्रेम व भाईचारे से सभी त्यौहार मनाते आ रहे है, कानून व शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डीएम ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण।

पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (PNB RSETI), बदायूँ में BC सखी प्रशिक्षण बैच का सफल समापन।

जनपद में बीते 09 वर्षों में 70520 लाभार्थियो को मिला अपना घर सरकार ने आवास उपलब्ध कराते हुए 1056.11 करोड़ रुपए किए व्यय: डीएम।

सिंगल यूस प्लास्टिक मुक्त हो कावड़ यात्रा: केंद्रीय राज्यमंत्री।

फरियादी को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता,निस्तारण में लापरवाही व अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं: डीएम।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page