लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जिलाधिकारी, बदायूँ तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ द्वारा अलविदा जुमा ईद-उल-फितर के दृष्टिगत शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु नगर क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त की गई तथा ईदगाह, छोटे सरकार आदि पर भ्रमण किया गया।

---Advertisement---

जिलाधिकारी, बदायूँ श्री अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मय पुलिस बल द्वारा अलविदा जुमा/ ईद-उल-फितर के दृष्टिगत शांति/सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु नगर क्षेत्र के ईदगाह, छोटे सरकार आदि जगहों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

महोदय द्वारा ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारीगणों को शांति व सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत लगातार सतर्क/मुस्तैद रहकर ड्यूटी सम्पादित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पैदल गश्त के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री अरूण कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट श्री सुरेश पाल व अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश कुमार उपध्याय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री संजय कुमार व अन्य अधि0गण तथा कर्म0गण मौजूद रहे।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page