लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

डीएम की अध्यक्षता में थाना मूसाझाग में हुआ थाना समाधान दिवस का आयोजन।

---Advertisement---


बदायूँ : 28 मार्च। जिलाधिकारी अवनीश राय ने शनिवार को थाना मूसाझाग में आयोजित थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए पुलिस अधिकारियों को फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए उनका गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। भूमि व राजस्व विवाद व पुलिस से संबंधित कुल 09 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 01 का निस्तारण करा दिया गया।
डीएम ने कहा कि पुलिस अधिकारी नियमित रूप से अपने क्षेत्र का भ्रमण करें। आम जनता से बेहतर समन्वय व संवाद स्थापित करें। प्रबुद्धजनों व गणमान्य लोगों के संपर्क में रहे। छोटी से छोटी घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दें ताकि समय रहते उसका निदान कराया जा सके। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीएम ने कहा कि भूमि व राजस्व विवाद के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण कराए तथा इस बात का विशेष ध्यान रखें कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक है। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा निःशुल्क गैस सिलेंडर जनपद के 3.85 लाख से अधिक परिवारों को दी जाएगी सब्सिडी।

मेले में 445 युवाओं का चयन 27 कंपनियों ने किया प्रतिभाग।

किसानों के हित में नई पहल, LS डेरी एंड फूड्स प्राइवेट लिमिटेड का भव्य शुभारंभ।

थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम कोल्हाई में गाड़ी से टक्कर मारकर की गई महिला हत्या की घटना में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया व बिल्सी के समस्त विवेचकों का अर्दली रूम कर विवेचनाओं की समीक्षा की गई तथा बिल्सी क्षेत्र में पैदल गश्त की गई।

विकसित भारत संकल्प यात्रा में उमड़ा जन सैलाब।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page