लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अवैध कब्जे से राहगीर परेशान, ईओ से शिकायत।

---Advertisement---

बदायूँ! सहसवान नगर के मोहल्ला नयागंज में सार्वजनिक सड़क पर अवैध कब्जे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मोहल्ले के ही एक व्यक्ति द्वारा नगर पालिका की इंटरलॉकिंग सड़क और नाली पर सीढ़ियां व मकान का हिस्सा बनाकर रास्ता बाधित करने का आरोप लगा है। इस संबंध में स्थानीय निवासियों ने अधिशासी अधिकारी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
नगर पालिका परिषद सहसवान के अधिशासी अधिकारी को भेजे गए शिकायती पत्र में स्थानीय निवासियों ने बताया कि उनके मोहल्ले में रूपराम का पुत्र व उसके तीन पुत्रों ने दबंगई के बल पर नगर पालिका की सार्वजनिक इंटरलॉकिंग सड़क पर अवैध कब्जा कर लिया है। आरोप है कि उन्होंने सड़क पर अपना मकान और सीढ़ियां बना ली हैं। इतना ही नहीं, घर के बाहर सड़क और नाली को भी घेर लिया गया है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि सड़क पर हुए इस अतिक्रमण के कारण रास्ता इतना संकरा हो गया है कि वहां से किसी भी वाहन का गुजरना असंभव हो गया है। स्थिति यह है कि नगर पालिका की अपनी कूड़ा ढोने वाली गाड़ी भी उस गली में प्रवेश नहीं कर पा रही है, जिससे क्षेत्र में गंदगी और जलभराव की समस्या पैदा हो रही है। शिकायतकर्ता ने साक्ष्य के तौर पर मौके के फोटो और वीडियो भी प्रशासन को उपलब्ध कराए हैं।
मोहल्ले वासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सार्वजनिक संपत्ति से अवैध कब्जा तत्काल हटाया जाए ताकि आवागमन सुचारू हो सके। अब देखना यह है कि नगर पालिका प्रशासन इस मामले में कब तक संज्ञान लेकर अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चलाता है या कानूनी कार्रवाई करता है।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डीएम ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण।

पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (PNB RSETI), बदायूँ में BC सखी प्रशिक्षण बैच का सफल समापन।

जनपद में बीते 09 वर्षों में 70520 लाभार्थियो को मिला अपना घर सरकार ने आवास उपलब्ध कराते हुए 1056.11 करोड़ रुपए किए व्यय: डीएम।

सिंगल यूस प्लास्टिक मुक्त हो कावड़ यात्रा: केंद्रीय राज्यमंत्री।

फरियादी को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता,निस्तारण में लापरवाही व अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं: डीएम।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page