लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

डीएम ने किया गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण, दिए कार्यां में तेजी लाने के निर्देश।

---Advertisement---


बदायूं : 09 अप्रैल। जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को जनपद में संचालित गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विकासखंड जगत के ग्राम पंचायत रहमा एवं मलगांव स्थित क्रय केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। लक्ष्य 62500 मैट्रिक टन के सापेक्ष अभी तक मात्र 30 कुंतल ही क्रय होने पर उन्होंने इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। आगामी 15 जून 2026 तक गेहूं खरीद जारी रहेगी। इसके लिए 105 क्रय केन्द्र बनाए गए हैं।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि गेहूं खरीद का समर्थन मूल्य 2585 रुपए प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। उन्होंने केंद्रों पर गेहूं खरीद की प्रक्रिया, किसानों के पंजीकरण, तौल व्यवस्था, बोरे की उपलब्धता तथा भुगतान की स्थिति की गहन समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और निर्धारित समर्थन मूल्य पर पारदर्शी तरीके से गेहूं की खरीद सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी क्रय केंद्रों पर तौल मशीनें सही ढंग से कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों के भुगतान में किसी प्रकार की देरी न हो और समयबद्ध तरीके से धनराशि उनके खातों में भेजी जाए। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल तथा छाया की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर सम्बंधित विभागीय अधिकारी एवं कृषक आदि मौजूद रहे।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डीएम ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण।

पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (PNB RSETI), बदायूँ में BC सखी प्रशिक्षण बैच का सफल समापन।

जनपद में बीते 09 वर्षों में 70520 लाभार्थियो को मिला अपना घर सरकार ने आवास उपलब्ध कराते हुए 1056.11 करोड़ रुपए किए व्यय: डीएम।

सिंगल यूस प्लास्टिक मुक्त हो कावड़ यात्रा: केंद्रीय राज्यमंत्री।

फरियादी को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता,निस्तारण में लापरवाही व अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं: डीएम।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page