लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

थाना सहसवान मिशन शक्ति टीम द्वारा घर से भटके हुए 03 बच्चो को परिजनों की तलाश कर सुपुर्द किया गया।

---Advertisement---

बदायूँ आज दिनांक 10.04.2026 को कॉलर श्री ऋषिपाल पुत्र रामलाल निवासी ग्राम खंदक थाना सहसवान जनपद बदायूँ ने यू0पी0 112 पर सूचना दी कि ग्राम खंदक में तीन अज्ञात बच्चे मिले है, जिनकी उम्र 03 से 05 वर्ष तक है । उक्त सूचना पर पीआरवी 8805 द्वारा मौके पर पहुँचकर उक्त तीनों बच्चों को थाना सहसवान पर लाया गया । तीनों बच्चों से उनके नाम पता के बारे में पूछा गया तो उक्त तीनो बच्चो ने अपने अपने नाम बताकर अपने पिता का नाम वीरेन्द्र बताया, अपने पते के बारे में नही बता सके। थाना सहसवान मिशन शक्ति टीम प्रभारी म0उ0नि0 शिवानी सिंह द्वारा तत्काल उक्त बच्चो के माता पिता के बारे में पता लगाने हेतु तीनों बच्चो के फोटो सोशल मीडिया व वाहट्सअप ग्रुप में प्रेषित किये गये । मिशन शक्ति टीम प्रभारी म0उ0नि0 शिवानी सिंह मय टीम द्वारा उक्त तीनो बच्चो के माता पिता के बारे में जानकारी करने पर तीनों बच्चों की माँ श्रीमती नेमवती पत्नी वीरेन्द्र निवासी मौहल्ला मोहउद्दीनपुर थाना सहसवान जनपद बदायूँ के रूप में जानकारी हुई। श्रीमती नेमवती उपरोक्त द्वारा थाना आकर उक्त तीनो बच्चो को पहचान करते हुए बताया कि मेरे पति हरियाणा में मजदूरी करते है, और आज मैं अपने बच्चो को घर पर छोडकर अपने खेतों पर काम करने के लिये चली गयी थी, तभी उक्त मेरे तीन बच्चे घर से निकल गये थे । तीनो बच्चे अपनी माँ को देखकर खुश हुए साथ ही जनता द्वारा थाना सहसवान मिशन शक्ति टीम की प्रसंशा की गयी ।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डीएम ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण।

पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (PNB RSETI), बदायूँ में BC सखी प्रशिक्षण बैच का सफल समापन।

जनपद में बीते 09 वर्षों में 70520 लाभार्थियो को मिला अपना घर सरकार ने आवास उपलब्ध कराते हुए 1056.11 करोड़ रुपए किए व्यय: डीएम।

सिंगल यूस प्लास्टिक मुक्त हो कावड़ यात्रा: केंद्रीय राज्यमंत्री।

फरियादी को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता,निस्तारण में लापरवाही व अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं: डीएम।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page