लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

थाना उझानी पुलिस द्वारा हत्या की घटना में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

---Advertisement---
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा  के आदेशानुसार जनपद मे अपराध की रोकथाम एंव वाछिंत अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर, बदायूँ के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी उझानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक उझानी के नेतृत्व में थाना उझानी पुलिस द्वारा आज दिनांक 10.04.2026 को वांछित अभियुक्त आकाश उर्फ छिडका पुत्र अनिरुद्ध निवासी ग्राम बोन्दरी थाना कादरचौक जनपद बदायूँ को गिरफ्तार किया गया । जिसके विरुद्ध मु0अ0स0 111/2026 धारा 115(2),191(2) BNS पंजीकृत किया गया था दौराने विवेचना साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 103(1)/3(5)/140 BNS की बढोत्तरी की गयी तथा अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही कर माननीय न्यायलय के समक्ष पेशी हेतु रवाना किया गया।

घटनाक्रम-
दिनांक 28.03.2026 को वादिनी मुकदमा श्रीमती सीमा देवी उर्फ सोमा पत्नी उदयराज सिंह निवासी मोहल्ला नारायनगंज उझानी बदायूँ की लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0स0 111/2026 धारा 115(2),191(2) BNS पंजीकृत किया गया था। दौराने विवेचना वादिनी के लडके सूर्यकान्त उर्फ छोटू की अपहरण कर मारपीट करना तथा मारपीट में आयी गम्भीर चोटों के कारण दिनांक 03.04.2026 को मृत्यु हो गयी। मुकदमा उपरोक्त में 103(1)/3(5)/140 BNS की बढोत्तरी की गयी थी। मुकदमा उपरोक्त में वांछित आकाश उर्फ छिडका पुत्र अनिरुद्ध निवासी ग्राम बोन्दरी थाना कादरचौक जनपद बदायूँ को आज दिनाँक 10.04.2026 को गिरफ्तार किया गया।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page