लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

22 अप्रैल को होगा त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन।

---Advertisement---


बदायूँ : 10 अप्रैल। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचा0) अवनीश राय ने त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण के संबंध में संशोधित सार्वजनिक सूचना जारी की है। यह कार्रवाई राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार निर्धारित समय-सारणी के तहत की जा रही है।निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन 22 अप्रैल 2026 को किया जाएगा।
जारी कार्यक्रम के अनुसार, मतदाता सूचियों के कम्प्यूटरीकरण के उपरांत मतदान केंद्रों एवं स्थलों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग तथा फोटो प्रतियों का कार्य 17 मार्च 2026 से 21 अप्रैल 2026 तक संपन्न किया जाएगा।
निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने-अपने क्षेत्राधिकार में इस पुनरीक्षण कार्यक्रम का प्रदर्शन एवं क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे, ताकि निर्धारित समय-सीमा के अंतर्गत कार्य पूर्ण किया जा सके।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे मतदाता सूची से संबंधित किसी भी त्रुटि के सुधार हेतु समय रहते संबंधित कार्यालयों में संपर्क करें और निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने में सहयोग प्रदान करें।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डीएम ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण।

पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (PNB RSETI), बदायूँ में BC सखी प्रशिक्षण बैच का सफल समापन।

जनपद में बीते 09 वर्षों में 70520 लाभार्थियो को मिला अपना घर सरकार ने आवास उपलब्ध कराते हुए 1056.11 करोड़ रुपए किए व्यय: डीएम।

सिंगल यूस प्लास्टिक मुक्त हो कावड़ यात्रा: केंद्रीय राज्यमंत्री।

फरियादी को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता,निस्तारण में लापरवाही व अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं: डीएम।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page