वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के आदेशानुसार जनपद में अवैध शस्त्र धारको के विरुद्ध चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 12.04.2026 को थाना फैजगंजबेहटा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 01 अभियुक्त सत्यभान उर्फ कल्लू पुत्र नन्दराम यादव निवासी ग्राम आसफपुर थाना फैजगंज बेहटा जनपद बदायूँ को मय एक अदद तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस नाजायज 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना फैजगंजबेहटा पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
अभियुक्त से बरामदगी—
एक अदद तमंचा 315 बोर मय 02 अदद कारतूस जिन्दा
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास—
1.मु0अ0स0 67/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना फैजगंज बेहटा जिला बदायूँ
2.मु0अ0स0 99/2022 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना फैजगंज बेहटा जिला बदायूँ
इसके अतिरिक्त थाना उसावा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 01 अभियुक्त मिन्टू पुत्र अतिराज उर्फ अतर सिंह निवासी ग्राम नगरिया भूरी थाना उसावां जिला बदायूँ को मय एक अदद तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस नाजायज 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना उसावा पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
अभियुक्त से बरामदगी—
एक अदद तमंचा 315 बोर मय 02 अदद कारतूस जिन्दा
आपराधिक इतिहास अभियुक्त
1..अ0सं0 45/26 धारा 3/25 1(B)A. A Act थाना उसावां जनपद बदांयू
2..अ0सं0 125/20 धारा 60 आवकारी अधि0 थाना उसावां
3..अ0सं0 170/21 धारा 147/352/353/504/506/447/434 भादवि थाना उसावां
4..अ0सं0 147/25 धारा 3/25 1(B)A. A Act





