वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 14.04.2026 को अभियुक्त सोमेन्द्र पुत्र द्रोणपाल निवासी ग्राम नौनी टिकन्ना थाना दातागंज बदायूं को (एक अदद तमंचा 12 वोर नाजायज, 02 अदद कारतूस नाजायज 12 वोर) के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त सोमेन्द्र उपरोक्त थाना दातागंज पर पंजीकृत मु0अ0स0 31/26 धारा 115(2)/118(1)/352/351(3)/109 बीएनएस का वांछित अभियुक्त है। बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 3/25/27 A.Act की वृद्धि कर गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम –
सोमेन्द्र पुत्र द्रोणपाल निवासी ग्राम नौनी टिकन्ना थाना दातागंज बदायूँ ।
बरामदगी का विवरण –
एक अदद तमंचा 12 वोर नाजायज, 02 अदद कारतूस नाजायज 12 वोर ।
अभियुक्त का अपराधिक इतिहास –
- मु0अ0स0 31/26 धारा 115(2)/118(1)/352/351(3)/109 बीएनएस व 3/25/27 A.Act थाना दातागंज जनपद बदायूँ ।
- मु0अ0सं0 371/07 धारा 3/25 A.Act थाना दातागंज जनपद बदायूँ।





