थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 13.04.2026 को वादी मनोज कुमार सक्सैना पुत्र स्व0कैलाश चन्द्र नि0 इन्द्रापुरम कालौनी गली नं0 02 थाना कोतवाली, बदायूँ अपने परिवार के साथ अपने मकान में ताला लगा कर वृंदावन मथुरा घूमने गया था जब वापस आकर देखा तो अज्ञात चोरो द्वारा घर का ताला तोड़कर घर में रखे सोने, चांदी के आभूषण चोरी करके ले जाने के सम्बन्ध मे दिनांक 14.04.2026 को थाना कोतवाली पर एक तहरीर दी गयी थी तहरीर के आधार पर मु0अ0स0 80/2026 धारा 331(4) 305 बीएनएस बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था। घटना का शीघ्र अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ,सुश्री अंकिता शर्मा के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर, बदायूँ के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में टीमें गठित की गयी। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए इलेक्ट्रोनिक/सीसीटीवी फुटेज की सहायता से 03 अभियुक्तगण की पहचान 1- फैज पुत्र रफ्फन निवासी नई सराय थाना कोतवाली जनपद बदायूँ 2 शाहिद पुत्र दिलशाद उर्फ कल्लू निवासी लोची नगंला गली नं0 04 थाना कोतवाली बदायूँ 3. मुशाहिद पुत्र दिलशाद उर्फ कल्लू निवासी निवासी लोची नंगला नं0 4 थाना कोतवाली जनपद बदायूँ के रूप में हुयी।
आज दिनांक 17.04.2026 को 02 अभियुक्तगण 1 शाहिद पुत्र दिलशाद उर्फ कल्लू 2.मुशाहिद पुत्र दिलशाद उर्फ कल्लू को सिरसा रोड थाना कोतवाली बदायूँ से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त शाहिद के कब्जे से 1-पीली धातू की गले की चेन 9 gm 2.कठी माला कि डिजाइन D 2.9 gm 3- टॉप्स (2) 1.5 gm 4.नाक की लोग (2) 5.नाक की वाली .9 gm 6. ओउम .4 gm 7.कठी माला लाल मोती मे पीली धातू का लोकिट 1.5 gm 8.एक रोज गोल्ड अंगुठी 6.3 gm 9. पीली धातू का कुल वजन 22.5gm तथा एक अदद नाजायज चाकू बरामद हुआ तथा अभियुक्त मुशाहिद के कब्जे से 1.सफेद धातू के (7) सिक्के 70 gm 2.,5 खण्डवे 24.7 gm 3-16 बिछुवे 42.6 gm 4.जुडा पीन 65.5 gm5. गुच्छा 67.5 gm 6..अंगुठी 4.8 gm ,(7) जोडी पाजेब 231.2 gm व 7110 रूपये बरामद हुये बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 317 (2) बीएनएस व 4/25 ( 1-B) (b) आयुध अधिनियम की वृद्धि की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तगण उपरोक्त को विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण –
1.शाहिद पुत्र दिलशाद उर्फ कल्लू उम्र 21 वर्ष निवासी लोची नगंला गली नं0 04 थाना कोतवाली बदायूँ
2.मुशाहिद पुत्र दिलशाद उर्फ कल्लू निवासी निवासी लोची नंगला नं0 4 थाना कोतवाली जनपद बदायूँ
आपराधिक इतिहास अभियुक्त शाहिद-
1-मु0अ0स0 263/2024 धारा 305 317(2) बीएनएस थाना कोतवाली बदायूँ
2- मु0अ0स0 80/26 धारा 331(4) 305 /317(2) बीएनएस 4/25 ( 1-B) (b) आयुध अधिनियम थाना कोतवाली बदायूँ
3- मु0अ0स0 414/24 धारा 305 ए /317 (2) बीएनएस /25 ( 1-B) (b) आयुध अधिनियम थाना कोतवाली बदायूँ
आपराधिक इतिहास अभियुक्त मुशाहिद-
- मु0अ0स0 80/26 धारा 331(4) 305 /317(2) बीएनएस 4/25 ( 1-B) (b) आयुध अधिनियम थाना कोतवाली बदायूँ
- मु0अ0स0 414/24 धारा 305 ए /317 (2) बीएनएस /25 ( 1-B) (b) आयुध अधिनियम थाना कोतवाली बदायूँ
अभियुक्त शाहिद के कब्जे से बरामदगी का विवरण-
1-पीली धातू की गले चेन 9 gm
2.कठी माला कि डिजाइन D 2.9 gm
3- टॉप्स (2) 1.5 gm
4.नाक की लोग (2)
5.नाक की वाली .9 gm
- ओउम .4 gm
7.कठी माला लाल मोती मे पीली धातू का लोकिट 1.5 gm
8.एक रोज गोल्ड अंगुठी 6.3 gm - पीली धातू का कुल वजन 22.5gm
10- एक अदद नाजायज चाकू
अभियुक्त मुशाहिद के कब्जे बरामदगी की विवरण-
1.सफेद धातू के (7) सिक्के 70 gm
2.,5 खण्डवे 24.7 gm
3-16 बिछुवे 42.6 gm
4.जुडा पीन 65.5 gm
- गुच्छा 67.5 gm
6..अंगुठी 4.8 gm
7- जोडी पाजेब 231.2 gm
8- 7110 रूपये बरामद
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-
- उ0नि0 संजय तोमर
- का0 1314 जितेन्द्र कुमार
- का0 357 तेजपाल





