बदायूँ समग्र विकास संस्थान के तत्वावधान में विगत 02 सप्ताह से समस्त टीम के द्वारा अक्षय तृतीया (19 april 2026) पर कार्यक्षेत्र (उझानी, जगत व उसावां) के गांव मे कोई भी किशोर या किशोरी का बाल विवाह ना हो इस उद्देश्य से कार्य क्षेत्र के ग्रामों में महिला -पुरुषों को अपने बच्चों को बाल विवाह जैसी कुप्रथा (उझानी, जगत व उसावां) के गांव था से बच्चों को दूर रखने व उन्हें शिक्षा के मुख्य धारा से जुड़े रहने हेतु प्रेरित किया जा रहा है समुदाय में जगह-जगह संपर्क कर विवाह चिन्हित किए गए और बच्चों की वास्तविक आयु का अवलोकन किया गया है
इसी क्रम में समुदाय बैठक व संगोष्ठी के माध्यम से संस्था समन्वयक साक्षी शर्मा द्वारा अभिभावकों को बाल विवाह अधिनियम 2006 के प्रति जागरूक किया गया है बाल विवाह होने पर प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई से समुदाय के लोगों को अवगत कराया! साथ ही साथ गांव के सभी सदस्यों को बताया कि यदि कोई भी सदस्य अपने बच्चों का बाल विवाह करता है तो तुरंत ही 1098 पर कॉल कर बच्चों के भविष्य को सुरक्षित रखने में सहयोग करें संस्था अध्यक्ष द्वारा सभी अभिभावकों का क्षमता वर्धन किया जा रहा है कि बाल विवाह जैसी कुप्रथा के लिए समुदाय का जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है किसी भी कुप्रथा या अंधविश्वास की समाप्ति जागरूकता के बिना संभव नहीं है इसलिए सभी को अपने बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा के प्रति सचेत रहना है और इस कुप्रथा को समाप्त करना है।





