बदायूँ दिनांक 14.043.2026 पीआरवी 8805 पर कालर विजय सिंह पुत्र सौदान निवासी ग्राम तिगरा थाना सहसवान जनपद बदायूँ द्वारा सूचना दी गयी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके पुत्र विशाल उर्फ गोपाल को फाँसी लगाकर पेड पर लटका दिया है । प्राप्त सूचना पर थाना पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर मृतक विशाल उर्फ गोपाल के शव को कब्जा पुलिस में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। दिनांक 17.04.2026 वादी श्री राजेश पुत्र श्यामवीर सिंह निवासी ग्राम मलिकपुर थाना उझानी जनपद बदायूँ ने अपने भांजे की हत्या होने के सम्बन्ध में अभियुक्त विजय सिंह के विरुद्ध थाना पर लिखित तहरीर दी तहरीर के आधार पर थाना पर मु0अ0सं0 184/26 धारा 103(1) BNS 2023 बनाम विजय सिंह पुत्र सौदान सिंह निवासी ग्राम तिगरा थाना सहसवान जनपद बदायूँ पंजीकृत किया गया। उक्त अभियोग में नामित अभियुक्त की गिरफ्तारी/बरामदगी हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बदायूँ के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सहसवान के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया। दिनांक 19.04.2026 को प्रभारी निरीक्षक सहसवान द्वारा मुखबिर की सूचना पर सहसवान नाधा रोड से अभियुक्त विजय सिंह पुत्र सौदान सिंह निवासी ग्राम तिगरा थाना सहसवान जनपद बदायूँ को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
विवरण पूछताछ- अभियुक्त विजय सिंह उम्र करीब 45 वर्ष पुत्र सौदान सिंह निवासी ग्राम तिगरा थाना सहसवान जनपद बदायूँ ने पूछने पर अपना कुबूल करते हुए बताया कि दिनांक 14.04.2026 को मै अपने घर से रस्सी लेकर तथा अपने पुत्र विशाल उर्फ गोपाल उम्र करीब 10 वर्ष को रास्ते में खेलते समय अपने साथ लेकर अपने ही खेतो की तरफ ले गया। मेरे खेत की मेढ पर पापड का पेड खडा था । मैने पहले अपने पुत्र गर्दन में दोहरी रस्सी बाँध दी तथा उसके बाद मैं डाली में रस्सी डालकर खीच दिया जिससे मेरा पुत्र लटक गया क्योकि मुझे ऐसा दिखाना था कि मेरे पुत्र द्वारा स्वयं फाँसी लगायी है । जब मैने अपने पुत्र को लटका दिया और मैं वहाँ से अपने घर चला आया । कुछ समय मेरे गाँव के विजय पुत्र मुकेशपाल द्वारा मुझे फोन पर सूचना दी गयी थी कि तुम्हारा लटका पेड पर लटका है । मैने जाकर देखा, और उस समय अन्य लोग आ गये थे। सभी लोगो द्वारा मेरे पुत्र को रस्सी काटकर नीचे उतारा गया था। मेरे द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी थी।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
प्र0नि0 श्री धनंजय सिंह थाना सहसवान मय टीम।





