वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ, सु0श्री अंकिता शर्मा के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी उझानी श्री सुनील कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष उसहैत बदायूँ के नेतृत्व मे अपराध की रोकथाम व वाँछित अपराधियों की गिरफ्तारी के चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना उसहैत पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 77/2026 धारा 115(2)/351(3)/105 BNS से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्त धर्मवीर पुत्र राजपाल नि0 ग्राम कुंवरगांव थाना उसहैत जनपद बदायूँ तथा बाल अपचारी को हिरासत पुलिस मे लिया गया। अभियुक्त धर्मवीर उपरोक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए तथा मारपीट की घटना में प्रयुक्त डन्डा अभियुक्त उपरोक्त की निशानदेही पर जाकर बरामद कर दोनो मालो को सील सर्वे मोहर किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 3/25(1-B)(a) आयुध अधि0 की बढौतरी की गयी । अभियुक्त उपरोक्त व बाल अपचारी उपरोक्त को विधिक कार्यवाही कर करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगणः-
1.धर्मवीर पुत्र राजपाल नि0 ग्राम कुंवरगांव थाना उसहैत जनपद बदायूँ ।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त धर्मवीरः-
1.मु0अ0सं0 77/2026 धारा 115(2)/351(3)/105 BNS व 3/25(1-B)(a) आयुध अधि0 थाना उसहैत बदायूँ ।
2.मु0अ0सं0 162/2023 धारा 323/427/504/506 भादवि थाना उसहैत बदायूँ ।
3.मु0अ0सं0 104/2025 धारा 115(2)/117(2)/351(3)/352 भादवि थाना उसहैत बदायूँ
4.मु0अ0सं0 115/1998 धारा 3/25 आयुध अधि0 भादवि थाना उसहैत बदायूँ ।
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1.थानाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह मय टीम।





