लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

वजीरगंज में विकलांग आश्रम को फ्रीजर दान सुमित वार्ष्णेय ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर किया दान।

---Advertisement---

बदायूं जिले के नगर पंचायत वजीरगंज में एक सामाजिक पहल के तहत विकलांग आश्रम को एक बड़ा फ्रीजर दान किया गया। यह दान स्वर्गीय जय जय वाष्र्णेय की पुण्यतिथि और उनकी नातिन के जन्मदिन के अवसर पर किया गया।

नगर निवासी स्वर्गीय जय जय वाष्र्णेय के पुत्र सुमित कुमार वार्ष्णेय ने वजीरगंज स्थित विकलांग आश्रम को यह फ्रीजर भेंट किया। इस अवसर पर आश्रम में रहने वाले सभी बच्चों को फल, मिठाई और भोजन भी कराया गया, जिससे बच्चों में खुशी का माहौल देखा गया।

आश्रम के अध्यक्ष उनीश पाल सिंह ने इस सराहनीय कार्य के लिए सुमित कुमार वार्ष्णेय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए यह दान आश्रम के बच्चों के लिए बेहद लाभकारी होगा, क्योंकि इससे उन्हें ठंडा पानी मिल सकेगा और गर्मी से राहत मिलेगी।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page