लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ईद पर शांति-सौहार्द का संदेश पीस कमेटी की अहम बैठक संपन्न।

---Advertisement---

बदायूँ सहसबान- बकरा ईद के मद्देनजर कोतवाली परिसर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नगर एवं क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, गणमान्य व्यक्तियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ हिरदेश कठेरिया ने की । इस दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि बकरा ईद त्योहार को परंपरागत तरीके से, शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा।
बैठक में विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना या सामाजिक तनाव फैलाने वाली गतिविधियों को पूरी तरह रोका जाए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया सहित किसी भी माध्यम से फैलने वाली गलत सूचनाओं पर कड़ी नजर रखी जाएगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर क्षेत्र के बुजुर्गों, युवाओं एवं समाजसेवियों ने एक स्वर में आश्वासन दिया कि बकरा ईद त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में वे प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस प्रकार की पूर्व-नियोजित बैठकों से क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बनता है और किसी भी अप्रिय घटना की संभावना न्यूनतम हो जाती है।
अध्यक्षता करते हुए डॉ हिरदेश कठेरिया पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने संक्षिप्त संबोधन में सभी से शांति और सौहार्द के साथ बकरा ईद को मनाने की अपील की इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतिबंध पशु की कुर्बानी नहीं दी जाए।
बैठक में थाना प्रभारी धनंजय सिंह व समस्त स्टाफ मौजूद रहा। अंत में सभी ने संयुक्त रूप से यह संकल्प लिया कि आगामी त्यौहार बकरा ईद के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था को बनाए रखने हेतु समन्वित प्रयास किए जाएंगे।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डीएम ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण।

पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (PNB RSETI), बदायूँ में BC सखी प्रशिक्षण बैच का सफल समापन।

जनपद में बीते 09 वर्षों में 70520 लाभार्थियो को मिला अपना घर सरकार ने आवास उपलब्ध कराते हुए 1056.11 करोड़ रुपए किए व्यय: डीएम।

सिंगल यूस प्लास्टिक मुक्त हो कावड़ यात्रा: केंद्रीय राज्यमंत्री।

फरियादी को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता,निस्तारण में लापरवाही व अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं: डीएम।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page