लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

03 आंगनबाड़ी कार्यकत्री व 02 आंगनबाड़ी सहायिकाओं की सेवाएं समाप्त।

---Advertisement---


बदायूं 16 मई। प्रभारी जिला कार्यकम अधिकारी ने बताया कि बाल विकास परियोजना कादरचौक के आंगनबाड़ी केन्द्र लभारी प्रथम पर तैनात कार्यकत्री श्रीमती मधु देवी एवं लभारी द्वितीय पर तैनात आंगनबाड़ी सहायिका श्रीमती शकुंतला देवी, बाल विकास परियोजना अम्बियापुर के केन्द्र दीननगर शेखपुर मझारा में तैनात कार्यकत्री श्रीमती सुनीता देवी, केन्द्र गौसमनगर मिर्जापुर सोहरा पर तैनात आंगनबाड़ी कार्यकत्री कुसुमलता एवं बाल विकास परियोजना इस्लामनगर के केन्द्र चिचौटा पर तैनात सहायिका श्रीमती बबिता गौतम द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन नियमित रूप से न करने, घर पर पोषाहार रखे जाने, केन्द्र पर अनुपस्थित रहने, केन्द्र पर साफ-सफाई की व्यवस्था न कराने, आंगनबाड़ी केन्द्र पर बच्चों की उपस्थिति, स्टॉक रजिस्टर व अन्य अभिलेखों का रख-रखाव न करने, बच्चों को शालापूर्व शिक्षा का ज्ञान न देने, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजनान्तर्गत आवेदकों के आवेदन को फीड न करने, पोषण ट्रैकर पर गतिविधियों को समय से फीड न करने, मनमाने ढंग से कार्य करने जैसे विभागीय नियमों एवं शासनादेशों का उल्लंघन किए जाने तथा कार्य में गंभीर लापरवाही पाए जाने के कारण सक्षम अधिकारी द्वारा संबंधित आंगनबाडी कार्यकर्ता की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।
विभाग द्वारा प्राप्त शिकायतों एवं निरीक्षण जांच आख्या के आधार पर संबंधित कार्यकर्ता के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। जांच में आरोप सिद्ध पाए जाने पर सेवा समाप्ति का निर्णय लिया गया है। विभागीय कार्यों में लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा शासनादेशों की अवहेलना किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ करें।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डीएम ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण।

पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (PNB RSETI), बदायूँ में BC सखी प्रशिक्षण बैच का सफल समापन।

जनपद में बीते 09 वर्षों में 70520 लाभार्थियो को मिला अपना घर सरकार ने आवास उपलब्ध कराते हुए 1056.11 करोड़ रुपए किए व्यय: डीएम।

सिंगल यूस प्लास्टिक मुक्त हो कावड़ यात्रा: केंद्रीय राज्यमंत्री।

फरियादी को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता,निस्तारण में लापरवाही व अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं: डीएम।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page