लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अंशकालिक अनुदेशकों का सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण समारोह आयोजित।

---Advertisement---

महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय, उ0प्र0 लखनऊ के आदेशों के क्रम में मुख्य मंत्री की अध्यक्षता में परिषदीय उच्च प्राथमिक, संविलियन विद्यालयों में कार्यरत अंशकालिक अनुदेशकों के सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण के अवसर पर दिनांकः 17 मई 2026 को लोक भवन सभागार लखनऊ से सांय 04ः00 बजे होने वाले सजीव प्रसारण कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद बदायूँ में अटल बिहारी वाजपेयी सभागार, कलैक्ट्रेट बदायूँ में समानान्तर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जिसमें जनपद के अंशकालिक अनुदेशकों को सम्मिलित कर सजीव प्रसारण सुनवाया गया और बढ़े हुए मानदेय का चेक एवं प्रतीक चिन्ह देकर समानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ बी0एल0 वर्मा केन्द्रीय राज्य मंत्री उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और सामाजिक न्याय व अधिकरिता मंत्रालय, अरूण कुमार सक्सेना राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार वन पर्यावरण जन्तु विज्ञान एवं जलवायु परिवर्तन, हरीश शाक्य विधायक बिल्सी, राजीव कुमार गुप्ता अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, बागीश पाठक एम0एल0सी0 के प्रतिनिधि शारदेन्दु पाठक, मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला, अरूण कुमार अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र कुमार सिंह के द्वारा दीप प्रज्ववलित कर किया गया। इसके बाद लखनऊ से मुख्य मंत्री का सजीव प्रसारण सुनवाया गया। इसके बाद जनपद के उत्कृष्ट 15 अनुदेशकों को चैक और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया साथ ही 150 अनुदेशकों को माल्यार्पण करते हुए प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अरूण कुमार सक्सेना राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार वन पर्यावरण जन्तु विज्ञान एवं जलवायु परिवर्तन द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अनुदेशकों का मानदेय रू 9000 से बढ़ाकर रू 17000 कर दिया गया है, यह अनुदेशकों के लिए ऐतिहासिक दिन है। इससे अनुदेशकों को शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए बल मिलेगा।

बी0एल0 वर्मा केन्द्रीय राज्य मंत्री उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और सामाजिक न्याय व अधिकरिता मंत्रालय द्वारा अपने सम्बोधन में कहा कि अनुदेशक बेसिक शिक्षा में संचालित योजनाओं को धरातल पर उतारने में अपनी महती भूमिका निभाते हुए बच्चों के भविष्य को उज्जवल कर रहें है, वह बेसिक शिक्षा की रीढ के रूप में विराजमान है।
हरीश शाक्य विधायक बिल्सी द्वारा अपन उद्वोधन में अवहान किया कि अनुदेशक जो बेसिक शिक्षा विभाग में विभिन्न क्षेत्रों में दक्ष है और बच्चों को विविध कलाओं में पारांगत कर रहें है, इसी प्रकार से अध्यापन करते रहेगें, तो बच्चों की नीव मजबूत होगी।
राजीव गुप्ता जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने अपने सम्बोधन में कहा कि अनुदेशकों का बढ़ा हुआ मानदेय उनकी कार्य कुशलता बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने अपने सम्बोधन में कहा कि अनुदेशक खेल विधा में पारंगत, जिससे उनके द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को खेल गतिविधियाँ कराकर उनके भविष्य को उज्जवल बनाने का कार्य किया जा रहा, जिससे हमारे बच्चे खेल के क्षेत्र में भी निपुणता प्राप्त राष्ट्रीय स्तर तक प्रतिभाग कर सकते है। इस कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा लर्निंग बाई डुईंग योजना के क्रम में टी0एल0एम0 का स्टाॅल लगाया गया, जिसका अवलोकन कर अतिथिगणों द्वारा शिक्षकों की प्रसंशा की गयी।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा सभी अतिथिगणों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक कृष्ण कुमार प्रजापति, कमलेश कुमार व ज्योति सक्सैना जिला व्यायाम शिक्षिका, रामदास जिला व्यायाम शिक्षक, सुदेश मिश्रा जिला स्काउट मास्टर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कामिनी राठौर ए0आर0पी0 के द्वारा किया गया।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page