लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

प्रभारी मंत्री ने की जनपदीय विकास कार्यों की समीक्षा लगन व निष्ठा से कार्य करें अधिकारी-प्रभारी मंत्री।

---Advertisement---


बदायूं 22 मई। जनपद की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, विधान परिषद सदस्य वागीश पाठक के प्रतिनिधि शारदेंदु पाठक व जिलाधिकारी के साथ जनपदीय विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को लगन व निष्ठा से कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने कहा की प्रगति में सुधार हुआ है, निरंतर प्रयासरत रहें।
उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा व जनपद की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए आगामी बरसात के दृष्टिगत नालों की अभी से ही सफाई कराने के लिए कहा तथा बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ रखने, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन आदि योजनाओं में पात्रों को लाभ पहुंचाने के लिए कहा। उन्होंने अधिकारियों को गौशालाओं में निराश्रित गोवंशों के लिए स्वच्छ जल की व्यवस्था तथा छांव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी कहा।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यों को अधिकारी समय-समय पर चेक करें। उन्होंने कहा कि बिजली व्यवस्था में लोकल ब्रेकडाउन से आमजन प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि जहां आवश्यकता हो वहां बिजली घरों को उच्चिकृत किया जाए। उन्होंने कहा कि गर्मी के दृष्टिगत आगामी एक महीने के लिए ऐसी सुदृढ़ व्यवस्था की जाए कि खराब तार व लाइन आदि को तत्काल ठीक कराया जा सके, जिससे आमजन प्रभावित न हो। उन्होंने खराब ट्रांसफार्मर को जल्द से जल्द बदलवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा ताकि आमजन को इससे परेशानी ना हो।
सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने ग्र्रामीण पाइप पेयजल मिशन योजना में कराए जा रहे कार्यों के दृष्टिगत पाइप बिछाने के लिए किए गए सड़कों के गडढ़ों को ठीक कराने के लिए कहा। विधान परिषद सदस्य वागीश पाठक के प्रतिनिधि शारदेंदु पाठक ने कहा कि जनपद में 162 कोल्ड स्टोरेज है, इसमें भी विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी अवनीश राय ने जनपद के विकास कार्यों की प्रगति प्रस्तुत करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर अप्रैल 2026 तक के कार्यों में जनपद को विकास कार्यों में 42वीं रैंक, राजस्व में 19वीं तथा संयुक्त रूप से 23वीं रैंक प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि 85 योजना व कार्यक्रमों की समीक्षा की जाती है, जिनमें से जनपद को 53 योजना व कार्यक्रमों में ए श्रेणी, 04 में बी श्रेणी, 01 में सी श्रेणी, 03 में डी श्रेणी प्राप्त हुई है। 24 योजना व कार्यक्रम ऐसे हैं जिसमें श्रेणी नहीं दी जाती है।
उन्होंने बताया कि जिन कार्यक्रमों में बी श्रेणी प्राप्त हुई है उनमें 15वां वित्त आयोग ग्राम पंचायत, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेस 2 व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, नई सड़कों का निर्माण व सीएमआईएस के निर्माण कार्य है।ं वहीं फैमिली आईडी में सी श्रेणी प्राप्त हुई है तथा विद्युत बिल के सुधार हेतु आवेदन, जननी सुरक्षा योजना का लाभ व आईसीडीएस पोषण योजना में डी श्रेणी प्राप्त हुई है, इन सभी में सुधार के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं जिस पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जननी सुरक्षा योजना में लाभार्थियों को अनुमन्य धनराशि देने के लिए स्वास्थ्य विभाग को बजट प्राप्त हो गया है, जिसका वितरण शीघ्र कराया जाएगा।
जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा विकास अभियान के 1600 लक्ष्य की पूर्ति के लिए उपायुक्त उद्योग व लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित किया कि प्रत्येक माह कम से कम 200 आवेदन प्राप्त कर लाभार्थियों का चिन्हांकन प्राथमिकता से किया जाए, तभी लक्ष्य की पूर्ति की जा सकेगी। उन्होंने ग्रामीण पाइप पेयजल परियोजनाओं में हाइड्रोलिक प्रेशर सिस्टम से प्रेशर चेक करने के उपरान्त सड़कों के गडढ़े भरवाए जाएं।
उन्होंने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे पर होने वाली घटनाओं में घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो इसके लिए एक्सप्रेसवे के समीप स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज, दातागंज व बिनावर में ट्रॉमा मैनेजमेंट बनाने के दृष्टिगत जनशक्ति व उपकरण आदि की व्यवस्था के लिए शासन को लिखा गया है तथा इस पर कार्य किया जा रहा है।
अधीक्षण अभियंता विद्युत ने बताया कि अनूगुईया बिजली घर का निर्माण पूर्ण हो चुका है व वहां लोड भी दे दिया गया है। जिसका उद्घाटन माननीय जनप्रतिनिधियों से जल्द कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया है कि दातागंज बदायूं मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है जिस पर हुए गडढो को शीघ्र ठीक कराया जाएगा।
इस अवसर पर जिला वन अधिकारी निधि चौहान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरूण कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीमोहन झा, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत अजय कुमार, सहायक निदेशक सूचना आशुतोष चंदोला सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page