लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बदायूं में स्व-गणना चरण सम्पन्न, 43,813 स्व-गणनाएं पूर्ण की गईं6082 प्रगणकों द्वारा किया जाएगा फील्ड वर्क, प्रत्येक प्रगणक औसतन 150 मकानों का करेगा सर्वेक्षण।

---Advertisement---


बदायूं 22 मई। जनगणना 2027 के अंतर्गत जनपद बदायूं में स्व-गणना का चरण 07 मई 2026 से प्रारम्भ होकर 21 मई 2026 की मध्यरात्रि तक सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। इस अवधि में जनपद में कुल 43,813 स्व-गणनाएं पूर्ण की गईं, जो नागरिक सहभागिता एवं जन-जागरूकता का सकारात्मक उदाहरण है।
अब जनगणना कार्य के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं आवास गणना के अंतर्गत वास्तविक फील्ड कार्य 22 मई से 20 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस कार्य हेतु जनपद में कुल 6082 प्रगणकों की तैनाती की गई है। प्रत्येक प्रगणक द्वारा औसतन लगभग 150 मकानों का सर्वेक्षण किया जाएगा। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर मकानों की स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं एवं परिवार संबंधी आवश्यक विवरण एकत्रित करेंगे।
जिलाधिकारी अवनीश राय द्वारा समस्त नागरिकों से अपील की गई है कि वे प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराते हुए जनगणना कार्य में सहयोग प्रदान करें। जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं, सरकारी नीतियों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी प्रगणकों, पर्यवेक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण एवं त्रुटिरहित कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश में जनगणना का प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 22 मई से 20 जून 2026 तक होगी। जिन्होंने पहले ही स्व गणना कर ली है उन्हें अपना 11 अंकों की एसईआईडी (स्वगणना आईडी) बतानी होगी। प्रगणक एसईआईडी दर्ज कर जानकारी का सत्यापन कर लेंगे।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page