लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

महिलाओं ने सड़क व जलभराव की समस्या को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

---Advertisement---


बदायूँ सहसवान। नगर के मोहल्ला गोपालगंज की महिलाओं ने जर्जर सड़क, गहरे गड्ढों और जलभराव की समस्या को लेकर उपजिलाधिकारी सहसवान को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की है। महिलाओं का कहना है कि लंबे समय से मुख्य मार्ग की हालत खराब होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में बताया गया कि प्रमोद इंटर कॉलेज से एलआईसी ऑफिस होते हुए गोपालगंज जाने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। जगह-जगह गहरे गड्ढे और जलभराव होने से राहगीरों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों का निकलना मुश्किल हो गया है। महिलाओं ने कहा कि छोटे बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं, जबकि मंदिर और ध्यान केंद्र जाने वाले श्रद्धालुओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
महिलाओं ने प्रशासन से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने तथा जल निकासी के लिए नालियों की उचित व्यवस्था कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं और स्थानीय लोगों ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग उठाई। इसी दौरान एसडीएम ने आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द से जल्द पूरे मामले का निस्तारण कराया जाएगा।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गरीब एवं जरूरतमंदों तक खाद्यान्न पहुंचाने में उचित दर विक्रेताओं की महत्वपूर्ण भूमिकाउचित दर विक्रेताओं के अतिरिक्त लाभांश वितरण कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण।

महिला कल्याण विभाग ने दी जिला बाल संरक्षण इकाई की सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी नगर पालिका ककराला एंव उसहैत में वार्ड बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति का आयोजन।

मानसून में बदलता मौसम, सेहत के लिए बढ़ती चुनौती।

थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

फरियादी को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता, निस्तारण में लापरवाही व अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं: डीएम।

डीएम व एसएसपी ने अटैना घाट का स्थलीय निरीक्षण कर कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page