लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बदायूँ पुलिस का सराहनीय कार्य – थाना बिसौली पुलिस द्वारा गुमशुदा बुजुर्ग व्यक्ति को सकुशल परिजनो के सुपुर्द किया गया।

---Advertisement---


बदायूँ दिनांक 24.05.2026 की रात्रि में डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुयी कि थाना बिसौली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अम्बियापुर जंगल में एक बुजुर्ग व्यक्ति जिसकी उम्र करीब 80 वर्ष मिला है जो मानसिक रुप से कमजोर प्रतीत हो रहा है। थाना बिसौली पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति से नाम पता पूछने का प्रयास किया गया तो उक्त व्यक्ति ने अपना नाम मदनलाल बताया अन्य कोई जानकारी देने में असमर्थ था। सोशल मीडिया के माध्यम से फोटो प्रसारित कर परिजनों के सम्बन्ध मे जानकारी करने का प्रयास किया गया।
पुलिस टीम के अथक प्रयास के पश्चात बुजुर्ग व्यक्ति का बेटा विनीत पुत्र मदनलाल निवासी बुद्धबाजार रोड मो0 गुलाब बाग वार्ड न0 07 कस्वा व थाना बिसौली जिला बदायूँ थाना बिसौली पर उपस्थित आकर बुजुर्ग की पहचान कर बताया कि साहब दि0 22.05.26 को मेरे पिताजी बिना बताये मेरे भाई के मकान बरेली से कहीं चले गए थे । मुझे WhatsApp Group के माध्यम से जानकारी हुई कि मेरे पिताजी थाना बिसौली पर है अब मै थाने पर आय़ा हूँ । बुजुर्ग मदनलाल उपरोक्त को उसके पुत्र के सुपुर्द किया गया। बुजुर्ग व्यक्ति के परिवार द्वारा पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की गयी।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page