लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जिलाधिकारी बदायूँ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा अटैना गंगा घाट के नजदीक हुए हादसे में दो युवको की मृत्यु होने पर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

---Advertisement---

बदायूँ आज दिनांक 25.05.2026 को जनपद मैनपुरी से 02 भाई ज्येष्ठ माह के गंगा दशहरा पर्व पर जनपद बदायूँ में अटैना गंगा घाट पर स्नान करने हेतु आए थे जिनमें से पिन्टू पुत्र सन्तराम नि0 ग्राम हुसैनपुर थाना भौगाँव जनपद मैनपुरी उम्र 19 वर्ष गहरे पानी मे चले जाने से मृत्यु हो गयी एवं जनपद फर्रुखाबाद से स्नान करने आये युवक अनुपम पुत्र धर्मवीर उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम राईपुर चनगरपुर थाना कम्पिल जनपद फर्रुखाबाद गंगा घाट के पास गहरे पानी में स्नान करते समय डूबने से मृत्यु हो गयी।

जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश कुमार राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा उक्त घटना के संबंध में घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया गया कि श्रद्धालु निर्धारित गंगा घाट पर पुलिस द्वारा की गई सुरक्षा व्यवस्था में गंगा स्नान करें, गंगा घाट पर महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा/कानून व्यवस्था के दृष्टिगत सतर्क दृष्टि रखी जाये व श्रद्धालुओं को स्नान के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े । श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन, पार्किंग/यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये ।

इस दौरान एडीएम-ई श्री अरुन कुमार, एसडीएम दातागंज श्री प्रेमपाल सिंह, थाना अध्यक्ष उसहैत देवेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page