लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जनगणना-2027 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों को डीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

---Advertisement---


बदायूं: 27 मई। जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी अवनीश राय द्वारा जनगणना-2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य उत्कृष्ट ढंग से संपादित करने वाले प्रगणकों को बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में प्रगणकों में तहसील सदर के प्राथमिक विद्यालय सैजनी के सहायक अध्यापक जगत सिंह, प्राथमिक विद्यालय सकरी जंगल के शिक्षा मित्र दिनेश कुमार सक्सेना व उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंआ डांडा के सहायक अध्यापक शैलेन्द्र सागर आदि शामिल रहे। तीनों प्रगणकों ने अपने आवंटित क्षेत्रों में मकान सूचीकरण एवं आंकड़ों के संकलन का कार्य पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना-2027 देश की भावी विकास योजनाओं का महत्वपूर्ण आधार है। सटीक आंकड़ों के माध्यम से शासन की योजनाओं को अधिक प्रभावी तरीके से लागू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य में लगे सभी कार्मिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर सीडीओ सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डीएम ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण।

पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (PNB RSETI), बदायूँ में BC सखी प्रशिक्षण बैच का सफल समापन।

जनपद में बीते 09 वर्षों में 70520 लाभार्थियो को मिला अपना घर सरकार ने आवास उपलब्ध कराते हुए 1056.11 करोड़ रुपए किए व्यय: डीएम।

सिंगल यूस प्लास्टिक मुक्त हो कावड़ यात्रा: केंद्रीय राज्यमंत्री।

फरियादी को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता,निस्तारण में लापरवाही व अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं: डीएम।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page