बदायूं 28 मई। जनपद में गुरुवार को बकरीद का पर्व सकुशल रूप से मनाया गया। जिलाधिकारी अवनीश राय ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बकरीद के अवसर पर की गई विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में ईदगाह छोटे सरकार कबूलपुरा दरगाह का दौरा किया।
इस अवसर पर एसएसपी अंकिता शर्मा सहित अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।





