लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

31 मई को पांच केद्रो पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा।

---Advertisement---


बदायूँ: 29 मई। जिलाधिकारी अवनीश राय ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 की तैयारियों के संबंध में आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए परीक्षा को सुचिता पूर्ण, शांतिपूर्ण व सकुशल रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए। बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए जनपद में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें कुल 2160 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रवेश परीक्षा के संबंध में प्राप्त सभी दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए तथा सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गई है। उन्होंने परीक्षा के सफल संचालन के लिए पार्किंग व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, साफ सफाई व्यवस्था, फ्रिस्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था आदि विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार ने बताया कि 31 मई 2026 दिन रविवार को उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें नेहरू मेमोरियल शिव नरायन दास पीजी कालेज, केदारनाथ महिला इंटर कालेज, राजकीय डिग्री कालेज, पीएमश्री राजकीय कन्या इंटर कालेज व एसके इंटर कालेज हैं। जिसमें 2160 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रत्येक दो केन्द्रों पर एक केन्द्र प्रतिनिधि भी नियुक्ति किया गया है।
उन्होंने बताया कि परीक्षा दो पालियों में होगी। जिसमें प्रथम पाली प्रातः 9ः00 से मध्यान्ह 12ः00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपरान्ह 2ः00 बजे से 5ः00 तक होगी। उन्होंनेें बताया कि परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक उपस्थिति ली जाएगी तथा सीसीटीवी कैमरा की भी व्यवस्था होगी। उन्होंने बताया कि इस बार की परीक्षा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कराई जा रही है। इस अवसर पर केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व ऑब्जर्वर आदि उपस्थित रहे।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा निःशुल्क गैस सिलेंडर जनपद के 3.85 लाख से अधिक परिवारों को दी जाएगी सब्सिडी।

मेले में 445 युवाओं का चयन 27 कंपनियों ने किया प्रतिभाग।

किसानों के हित में नई पहल, LS डेरी एंड फूड्स प्राइवेट लिमिटेड का भव्य शुभारंभ।

थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम कोल्हाई में गाड़ी से टक्कर मारकर की गई महिला हत्या की घटना में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया व बिल्सी के समस्त विवेचकों का अर्दली रूम कर विवेचनाओं की समीक्षा की गई तथा बिल्सी क्षेत्र में पैदल गश्त की गई।

विकसित भारत संकल्प यात्रा में उमड़ा जन सैलाब।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page