लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

03 व 04 जून को होगी टीईटी परीक्षातैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्न।

---Advertisement---


बदायूं: 30 मई। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक परीक्षा (टी0ई0टी0) जनपद में 03 व 04 जून को होगी। परीक्षाओं में विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार ने कहा कि सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाए तथा परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाए।
कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी बाजपेयी सभागार में आयोजित बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने बताया कि परीक्षा 03 व 04 जून को दो-दो पालियों में सम्पन्न होगी। समस्त परीक्षा केंद्रो पर सीसीटीवी कैमरा, अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति व तलाशी भी ली जाएगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के समय से 45 मिनट पूर्व तक प्रवेश दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 09ः30 से पूर्वाह्न 11ः30 तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपरान्ह 02ः30 बजे से सांय 04ः30 बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों, कक्ष निरीक्षक व सपोर्ट स्टाफ के लिए क्लॉक रूम की व्यवस्था भी की जाएगी।
प्रधानाचार्य एसके इंटर कॉलेज संदीप भारती ने विभिन्न प्रपत्रों के संबंध में विस्तार से उपस्थित केंद्र व्यवस्थापकों, स्टेटिक मजिस्ट्रेट आदि को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए 13 केन्द्र बनाए गए हैं, जिसमें 03 जून को प्रथम पाली में 3687, द्वितीय पाली में 2918 तथा 04 जून प्रथम पाली में 4990 व द्वितीय पाली में 2520 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र के लिए केन्द्र अधीक्षक नामित किए गए हैं।

इस अवसर पर एसपी सिटी, सहायक निदेशक सूचना आशुतोष चन्दोला, केन्द्र अधीक्षक, व्यस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page