वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशानुसार जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत थाना सहसवान पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 265/26 धारा 103(1) BNS के वांछित 01 अभियुक्त भगवंत पुत्र ऋषिपाल निवासी ग्राम हसनपुर लोधा उर्फ हरि का नगला थाना सहसवान जनपद बदायूँ को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
विवरणः- दिनांक 29.05.2026 को सीएचसी सहसवान से एक किता फौती मैमो बाबत सीमा पत्नी भगवान सिंह उम्र नि0 नगला हरि थाना सहसवान बदायूँ की अज्ञात कारणो के मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में प्राप्त हुआ, तथा मृतका के परिजनो द्वारा एक किता प्रार्थना पत्र बाबत अपनी पुत्री मृतक सीमा के शव का पंचायतनामा पोस्टमार्टम कराने व पोस्ट मार्टम के बाद कार्यवाही कराने के सम्बन्ध में दिया गया । मृतका सीमा उपरोक्त के शव का पोस्ट मार्टम कराया गया । पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सक द्वारा मृतका के मृत्यु का कारण ASPHYXIA, STRANGULATION अंकित किया गया । इस संबंध में दिनाँक 30.05.2026 को मृतका के पिता महेश पुत्र चन्द्रपाल निवासी ग्राम पाण्डेय नंगला थाना कादरचौक जनपद बदायूँ द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना सहसवान पर मु0अ0सं0 265/26 धारा 103(1) BNS 2023 बनाम 1. पति भगवन्त पुत्र ऋषिपाल 2. ससुर ऋषिपाल पुत्र लशकरी 3. सास लौंगश्री पत्नी ऋषिपाल 4. कुटकी पुत्री ऋषिपाल निवासीगण ग्राम हसनपुर लोधा उर्फ हरि का नगला थाना सहसवान जनपद बदायूँ पंजीकृत किया गया । आज दिनाँक 31.05.2026 को थाना सहसवान पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित 01 अभियुक्त भगवंत पुत्र ऋषिपाल निवासी ग्राम हसनपुर लोधा उर्फ हरि का नंगला थाना सहसवान को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
भगवंत पुत्र ऋषिपाल निवासी ग्राम हसनपुर लोधा उर्फ हरि का नगला थाना सहसवान जनपद बदायूँ
गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक-
सहसवान नाधा रोड दिनांक घटना 31.05.2026
बरामदगी का विवरण
निल
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0 265/2026 धारा 103(1) BNS
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
प्र0नि0 श्री धनंजय सिंह थाना सहसवान मय टीम ।





