बदायूँ आज दिनांक 03.06.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में तृतीय अन्तर जनपदीय कबड्डी कलस्टर (महिला/पुरूष) कबड्डी, जिम्नास्टिक, फैंसिंग एवं खो-खो प्रतियोगिता वर्ष-2026 का शुभारम्भ किया गया । जिसमें बरेली जोन के 08 जनपदो द्वारा प्रतिभाग किया गया । जनपद बिजनौर द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग नही किया गया । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभेषिक कुमार सिंह,क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन श्री रजनीश कुमार उपाध्याय, मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री राम राजा यादव, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना,प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस/कोतवाली व अन्य जनपदों से आये हुए सभी टीम के मैनेजर मौजूद रहे । प्रतियोगिता का संचालन श्री इन्द्रजीत सिंह प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ के द्वारा किया गया । प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल के रूप में श्री अमित रिछारिया जिला क्रीड़ा अधिकारी, श्री दीपेश कुमार बेसिक शिक्षा पीटीआई, श्री रामदास यादव एन0आई0एस0, श्री रामअवतार बेसिक शिक्षा पीटीआई एवं ज्योति सक्सेना जिला व्यायाम शिक्षिका बदायूँ उपस्थित रहे ।
आज के प्रतियोगिता के परिणाम निम्न प्रकार रहेः-
1- खो-खो प्रतियोगिता(पुरूष) का प्रथम मैच जनपद बदायूँ एवं जनपद रामपुर के मध्य खेला गया जिसमें जनपद बदायूँ मुकाबला जीता ।
2- खो-खो प्रतियोगिता(पुरूष) का द्वितीय मैच जनपद अमरोहा एवं जनपद शाहजहॉपुर के मध्य खेला गया जिसमें जनपद अमरोहा यह मुकाबला जीता ।
3- खो-खो प्रतियोगिता(पुरूष) का तीसरा मैच जनपद पीलीभीत एवं जनपद मुरादाबाद के मध्य खेला गया जिसमें जनपद पीलीभीत यह मुकाबला जीता ।
4- खो-खो प्रतियोगिता(पुरूष) का चतुर्थ मैच जनपद सम्भल एवं जनपद बरेली के मध्य खेला गया जिसमें जनपद बरेली यह मुकाबला जीता ।





