लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी।

---Advertisement---


बदायूँ: 06 जून। जिलाधिकारी अवनीश राय ने शनिवार को तहसील सहसवान में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनने व उनका गुणवत्तापरक निस्तारण करने के लिए कहा। इस अवसर पर 46 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 04 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया तथा शेष के गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए गए।
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राजस्व की 23, पुलिस की 07, विकास की 05 व अन्य विभागों से सम्बंधित 11 शिकायतें सहित कुल 46 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 04 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा शेष के गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

जिलाधिकारी ने सहसवान-बदायूँ मार्ग पर एक जगह डिवाइडर के गैप को भरने व दूसरी जगह कर्व पर शेवरॉन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page