लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जिला सैनिक बन्धु बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर।

---Advertisement---


बदायूँ 08 जून। कलेक्ट्रेट सभागार, बदायूँ में सोमवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) त्रिभुवन सिंह की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल संदीप सिंह (अवकाश प्राप्त) ने किया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं गैर सरकारी सदस्यों ने प्रतिभाग किया।
बैठक में पूर्व सैनिकों एवं सैनिक आश्रितों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई तथा नवीन प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल पांच प्रार्थना पत्रों को अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया गया। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने पूर्व सैनिकों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन पूर्व सैनिकों द्वारा अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए हैं, वे आगामी जिला सैनिक बन्धु बैठक में अपने प्रकरणों की प्रगति एवं निस्तारण की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
बैठक में जनपद के 21 पूर्व सैनिकों ने भाग लिया तथा अपनी समस्याओं एवं सुझावों से प्रशासन को अवगत कराया। बैठक में उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पवन कुमार, पंजाब नेशनल बैंक के एलडीएम अम्बुज कुमार शुक्ल एवं अजय कुमार, जिला सेवायोजन अधिकारी तथा उद्योग विभाग से सहायक आयुक्त संदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। गैर सरकारी सदस्य के रूप में ऑनरेरी सब लेफ्टिनेंट सतीश चन्द्र (अवकाश प्राप्त) ने सहभागिता की।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा निःशुल्क गैस सिलेंडर जनपद के 3.85 लाख से अधिक परिवारों को दी जाएगी सब्सिडी।

मेले में 445 युवाओं का चयन 27 कंपनियों ने किया प्रतिभाग।

किसानों के हित में नई पहल, LS डेरी एंड फूड्स प्राइवेट लिमिटेड का भव्य शुभारंभ।

थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम कोल्हाई में गाड़ी से टक्कर मारकर की गई महिला हत्या की घटना में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया व बिल्सी के समस्त विवेचकों का अर्दली रूम कर विवेचनाओं की समीक्षा की गई तथा बिल्सी क्षेत्र में पैदल गश्त की गई।

विकसित भारत संकल्प यात्रा में उमड़ा जन सैलाब।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page