लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

हज-2027 हेतु तैयार रखें अन्तर्राष्ट्रीय पासपोर्ट।

---Advertisement---


बदायॅूं 08 जूनं। ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया है कि हज कमेटी ऑफ़ इण्डिया मुम्बई द्वारा अपनी वेबसाइट एचटीटीपीहजकमेटीडॉटजीओवीडॉटइन पर हज-2027 के सम्बन्ध में सकुर्लर जारी किया है जिसमें हज व उमराह मंत्रालय सऊदी अरब सरकार से सूचना के आधार पर भारतीय दूतावास रियाद सऊदी अरब द्वारा निर्देश जारी किये गये हैं जिसमें हज-2027 की तैयारियॉं जल्द आरम्भ होने की सूचना दी गयी है। हज-2027 हेतु इच्छुक आवेदकों को सूचित किया जाता है कि हज-2027 की घोषणा शीघ्र कर दी जायेगी। हज-2027 हेतु पासपोर्ट मशीन पठित होना चाहिए। हस्तलिखित पासपोर्ट मान्य नहीं होगा। हज-2027 के आवेदन हेतु पासपोर्ट की वैद्यता 31 दिसम्बर 2027 तक होना आवश्यक है। नये जारी पासपोर्ट में इस बात का ध्यान रखा जायेगा कि पासपोर्ट में सरनेम/लास्ट नेम का कॉलम ख़ाली न छोड़े।

हज-2027 के सभी इच्छुक आवेदकों से अनुरोध है कि वह अपना मूल अन्तराष्ट्रीय पासपोर्ट तैयार रखें जिसके पास 31 दिसम्बर 2027 तक की वैद्यता का पासपोर्ट उपलब्ध है वह आवेदन हेतु तैयार रहें,जिनके पास 31 दिसम्बर 2027 तक वैद्यता का पासपोर्ट नहीं है वह नया पासपोर्ट बनवा लें। इसके लिए वह तत्काल पासपोर्ट कार्यालयों में आवेदन कर दें,ताकि हज-2027 की शीघ्र घोषणा होने पर ऑनलाइन आवेदन हेतु उनके पास पासपोर्ट उपलब्ध रहे।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डीएम ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण।

पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (PNB RSETI), बदायूँ में BC सखी प्रशिक्षण बैच का सफल समापन।

जनपद में बीते 09 वर्षों में 70520 लाभार्थियो को मिला अपना घर सरकार ने आवास उपलब्ध कराते हुए 1056.11 करोड़ रुपए किए व्यय: डीएम।

सिंगल यूस प्लास्टिक मुक्त हो कावड़ यात्रा: केंद्रीय राज्यमंत्री।

फरियादी को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता,निस्तारण में लापरवाही व अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं: डीएम।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page