लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बाढ़ से निपटने की तैयारी: सहसवान के खागी नगला गंगा घाट पर हुआ मॉक ड्रिल का आयोजन।

---Advertisement---

बदायूँ मानसून से पहले बाढ़ जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए आज सहसवान तहसील के ग्राम खागी नगला स्थित गंगा घाट पर बाढ़ राहत एवं बचाव की वृहद मॉक ड्रिल आयोजित की गई। राजस्व विभाग, NDRF और स्थानीय प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस अभ्यास में बचाव टीमों की क्षमता और विभागीय समन्वय को परखा गया।

अभ्यास के तहत गंगा में नाव पलटने की सूचना मिलते ही गोताखोरों और SDRF की टीम तुरंत सक्रिय हुई। मोटरबोट और विशेष उपकरणों की मदद से डूब रहे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। डीप डाइविंग तकनीक से पानी के अंदर फंसे लोगों का रेस्क्यू किया गया।

कंट्रोल रूम में सूचना मिलते ही पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन और राजस्व विभाग की टीमें मिनटों में गंगा घाट पहुंच गईं। वायरलेस सेट पर लगातार निर्देश देते अधिकारियों ने सभी विभागों के बीच तालमेल को मजबूत किया।

रेस्क्यू किए गए घायलों को मौके पर बनाए गए मेडिकल कैंप में प्राथमिक उपचार दिया गया। गंभीर स्थिति वाले व्यक्तियों को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल भेजने का अभ्यास किया गया। लाइफ जैकेट, स्ट्रेचर और अत्याधुनिक रेस्क्यू उपकरणों के सही इस्तेमाल का डेमो भी दिया गया।

इस दौरान ग्रामीणों को बाढ़ से बचने के उपाय बताए गए। अधिकारियों ने अपील की कि बाढ़ जैसी आपदा में अफवाहों से बचें और केवल प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें। प्रोफेशनल उपकरण न होने पर खाली बोतल और कनस्तर से अस्थायी लाइफ जैकेट बनाने की तकनीक भी दिखाई गई।

तहसीलदार सहसवान ने कहा, “ऐसे पूर्वाभ्यास से हमारी प्रशासनिक तैयारियां मजबूत होती हैं। बाढ़ के समय त्वरित प्रतिक्रिया और प्रभावी बचाव रणनीतियाँ ही लोगों की जान बचा सकती हैं।”

मॉक ड्रिल में ग्राम प्रधान खागी नगला, लेखपाल, स्वास्थ्य विभाग की टीम, पुलिस बल और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डीएम ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण।

पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (PNB RSETI), बदायूँ में BC सखी प्रशिक्षण बैच का सफल समापन।

जनपद में बीते 09 वर्षों में 70520 लाभार्थियो को मिला अपना घर सरकार ने आवास उपलब्ध कराते हुए 1056.11 करोड़ रुपए किए व्यय: डीएम।

सिंगल यूस प्लास्टिक मुक्त हो कावड़ यात्रा: केंद्रीय राज्यमंत्री।

फरियादी को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता,निस्तारण में लापरवाही व अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं: डीएम।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page