लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपल्क्ष में ग्राम पंचायत कोल्हाई में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया।

---Advertisement---

बदायूं के सहसवान ब्लॉक की ग्राम पंचायत कोल्हाई में शनिवार रात एक रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में समेकित जन कल्याण जागरूकता अभियान के तहत आयोजित इस चौपाल में विधायक हरीश शाक्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विधायक हरीश शाक्य ने क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि विधायक ने अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का भी विस्तृत विवरण दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता के द्वार पर खड़ी है।रात्रि चौपाल में विभिन्न विभागों द्वारा जन कल्याणकारी शिविर लगाए गए। इनमें भारत आयुष्मान कार्ड, राष्ट्रीय ओरल हेल्थ, स्वास्थ्य केंद्र, मिशन शक्ति केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र, पूर्ति विभाग, विद्युत विभाग और कृषि विभाग के स्टॉल शामिल थे। इन शिविरों में लोगों ने अपनी समस्याएं बताईं, जिनमें से कई का मौके पर ही समाधान किया गया। सहसवान के तहसीलदार और खंड विकास अधिकारी सतीश चंद सैनी ने जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विधायक हरीश शाक्य ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने आयुष्मान कार्डों का वितरण भी किया।
मुख्यमंत्री आवास योजना की लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफ़ोन वितरण किए इस मौक़े पर जिला पंचायत सदस्य झंडू भैया
उदयवीर दिवाकर सतवीर सिंह भगवानदास शाक्य सुनील शाक्य ग्राम प्रधान मीना देवी ADO पंचायत बीके मौर्य ग्राम सचिव अजयपाल सिंह हल्का लेखपाल सतपाल सिंह खंड शिक्षा अधिकारी मनोज राम प्रधान पति पप्पू शाक्य,लालसाहय शाक्य डॉ. सोहनलाल, मुनीश शाक्य ,पंकज शाक्य,रामेश्वर शाक्य सहित कई सेकड़ो लोग मौजूद रहे।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page