लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

28 वर्षों की सेवा, समर्पण और सामाजिक परिवर्तन की गौरवपूर्ण यात्रा।

---Advertisement---

बदायूँ दिनांक 15 जून 2026 को समग्र विकास संस्थान, रोटा बदायूं के 28वें स्थापना दिवस के अवसर पर संस्था कार्यालय पर वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के संरक्षक श्री भूपेंद्र सिंह भदौरिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संस्था की गवर्निंग बॉडी के सदस्य श्री विकास सिंह, श्रीमती कान्ती जी एवं श्रीमती सुखदेवी जी विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मे कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष श्री राजकुमार शर्मा तथा मुख्य अतिथियों का बैज लगाकर सम्मान किया गया!संरक्षक महोदय द्वारा अपने संबोधन में संस्था की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि संस्था ने बच्चों, महिलाओं एवं समाज के उन वर्गों के लिए निरंतर कार्य किया है जो विभिन्न सुविधाओं एवं सरकारी योजनाओं से वंचित रहे हैं। ऑडिटर विकास जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें अपने माता-पिता एवं अभिभावकों का सम्मान करने, अनुशासित जीवन अपनाने तथा शिक्षा के माध्यम से अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों से निरंतर सीखते रहने और जीवन में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। अगले क्रम में संस्था कार्यक्षेत्र के ग्राम कुठिया, अल्लापुर भोगी, खिरिया रहलू, मीरासराय, चिरानी, बबई भटपुरा से आए उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने कक्षा 10 एवं 12 की परीक्षाओं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए थे। अतिथियों द्वारा इन मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके बाद संस्था कार्यक्षेत्र के ग्राम दूदेनगर, हयातनगर, सिरसौली एवं खिरिया रहलू में संचालित लर्निंग कॉर्नरों पर बच्चों को शिक्षित करने में योगदान दे रहे वॉलिंटियर्स को सम्मानित किया गया। संस्था द्वारा उनके समर्पण, निष्ठा एवं बच्चों के शैक्षिक विकास में दिए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान को सराहते हुए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। वक्ताओं ने कहा कि इन स्वयंसेवकों की मेहनत और प्रतिबद्धता समुदाय में शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कार्यक्रम के अगले चरण में संस्था अध्यक्ष श्री राजकुमार शर्मा जी के द्वारा संस्था में कार्यरत सभी साथियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन तथा संस्था के प्रति समर्पित भाव से किए जा रहे योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने संस्था की उपलब्धियों में प्रत्येक कर्मचारी और सहयोगी की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी का उत्साहवर्धन किया और संस्था मे उत्कृष्ट कार्य करने पर संस्था के सीनियर फेसलिटेटर विशाल, ब्लॉक फेसलिटेटर गौरव और हीरेंद्र सिंह, CAC फेसलिटेटर संगीता तथा DLC इंस्ट्रक्टर कुमारी बुशरा को शील्ड देकर सम्मानित किया गया! कार्यक्रम का संचालन संस्था समन्वयक साक्षी शर्मा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में संस्था के 28वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में केक एवं मिष्ठान वितरण किया गया। सभी उपस्थित लोगों ने संस्था की निरंतर प्रगति एवं समाज सेवा के कार्यों में और अधिक सफलता की कामना की। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page