लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

खोया हुआ बैग बरामद कर महिला को सकुशल सुपुर्द करने वाले उपनिरीक्षक को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित।

---Advertisement---


बदायूँ दिनांक 16.06.2026 को थाना अलापुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम विशनपुरी निवासी श्रीमती मिथलेश पत्नी मुनेन्द्र अपने मायके ग्राम महरौली थाना मूसाझाग, बदायूँ से अपनी माता व बच्चों के साथ ऑटो (टैम्पू) से अपनी ससुराल जा रही थीं। रास्ते में आंधी-बारिश के दौरान म्याऊं उतरते समय उनका बैग छूट गया, जिसमें सोने-चांदी के आभूषण, नगदी तथा मोबाइल फोन रखा हुआ था । इस संबंध में महिला द्वारा पुलिस चौकी म्याऊं पर सूचना दी गई, जिस पर चौकी प्रभारी म्याऊं द्वारा तत्काल तत्परता एवं सक्रियता दिखाते हुए संबंधित ऑटो चालक से संपर्क कर बैग को सकुशल बरामद करते हुए उसमें रखा समस्त सामान सहित महिला को सुपुर्द किया गया।अपना खोया हुआ कीमती सामान वापस पाकर महिला एवं उनके परिजनों द्वारा बदायूँ पुलिस की ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं त्वरित कार्रवाई की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। उक्त सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा संबंधित उप निरीक्षक को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page