लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (PNB RSETI), बदायूँ में BC सखी प्रशिक्षण बैच का सफल समापन।

---Advertisement---

बदायूँ पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (PNB RSETI), बदायूँ में आज BC-सखी प्रशिक्षण बैच का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस प्रशिक्षण में 27 प्रतिभागियों ने भाग लिया और आईआईबीएफ़ का एक्जाम भी उत्तीर्ण कर लिया।प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट (BC) / BC सखी के कार्यों एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्हें बैंकिंग सेवाओं के संचालन, ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करने, डिजिटल बैंकिंग, नकद लेन-देन, सुरक्षा उपायों तथा बैंकिंग नियमों के पालन के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।
समापन अवसर पर संस्थान के निदेशक श्री रोहित सिंह ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उन्हें ईमानदारी, अनुशासन एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि BC सखी ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और वित्तीय समावेशन को सशक्त बनाने में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर कोर्स कोऑर्डिनेटर श्रीमती पुर्णिमा शर्मा ने भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान का व्यवहारिक रूप से उपयोग करने, ग्राहकों के प्रति जिम्मेदारी एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने तथा उत्कृष्ट बैंकिंग सेवाएँ प्रदान करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाओं के साथ किया गया। इस अवसर पर संस्थान के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे ।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डीएम ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण।

जनपद में बीते 09 वर्षों में 70520 लाभार्थियो को मिला अपना घर सरकार ने आवास उपलब्ध कराते हुए 1056.11 करोड़ रुपए किए व्यय: डीएम।

सिंगल यूस प्लास्टिक मुक्त हो कावड़ यात्रा: केंद्रीय राज्यमंत्री।

फरियादी को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता,निस्तारण में लापरवाही व अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं: डीएम।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page