लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

उद्यमी प्रोत्साहन अभियान के अंतर्गत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों की योजनाओं पर कार्यशाला आयोजित।

---Advertisement---


बदायूं: 07 सितंबर। उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय, उत्तर प्रदेश के निर्देशन में उद्यमी प्रोत्साहन अभियान के अंतर्गत सोमवार को डायट परिसर स्थित ओडिटोरियम में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र बदायूं द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों से संबंधित योजनाओं पर कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला का उद्देश्य जनपद के उद्यमियों, युवाओं तथा नए उद्यम स्थापित करने के इच्छुक लोगों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराना रहा। कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला के द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, एक जनपद एक उत्पाद, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति 2023-30, प्रौद्योगिकी उन्नयन योजना, औद्योगिक आस्थान प्रबंधन नीति, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के प्रदर्शन में तेजी लाने एवं त्वरण संबंधी कार्यक्रम तथा उत्तर प्रदेश सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम प्रोत्साहन नीति-2022 सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने उद्यमियों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, ऋण एवं अनुदान की सुविधाओं तथा शासन द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे सहयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही युवाओं को स्वरोजगार अपनाने और नए उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग सचिन जैन, मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में उद्यमी उपस्थित रहे। कार्यशाला के माध्यम से जिले में उद्यमिता को बढ़ावा देने, युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page