लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

थाना बिल्सी पुलिस द्वारा चोरी के मुकदमे में वांछित 03 अभियुक्त गिरफ्तार ।

---Advertisement---

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ,बदायूं के कुशल निर्देशन एव अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बिल्सी के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत मुखबिर की सूचना पर थाना बिल्सी पुलिस टीम के द्वारा मु0अ0सं0 382/2026 धारा 305 बीएनएस से सम्बन्धित 03 अभियुक्तगण 1- प्रमोद कुमार पुत्र धर्मसिंह 2-दीपक पुत्र रामवीर 3-कुमर पाल पुत्र राजपाल निवासी ग्राम रामनगर उर्फ कनुआ नगला थाना धनारी जनपद सम्भल को गिरधरपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर यात्री शेड के पास से गिरफ्तार कर अभियुक्तगण को मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियोग मे धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गयी ।

घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 06.09.2026 को वादी बिजेन्द्र पाल पुत्र रामप्रसाद निवासी ग्राम खौंसारा थाना बिल्सी जनपद बदायूँ की लिखित तहरीर पर अज्ञात चोर द्वारा दो बैटरे (सोलर पैनल के) व एक फ्यूज चोरी करने के सम्बन्ध मे तहरीर प्राप्त हुई जिसके आधार पर थाना बिसौली पर मु0अ0सं0 382/2026 धारा 305 बीएनएस बनाम अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था

पूछताछ का विवरण-
पकडे गये तीनो अभियुक्तगण से बरामद बैटरे के बारे मे पूछा गया, तो तीनो ने एक स्वर मे बताया कि हम तीनो लोग टंकी फिटिंग का काम करते है। लालच में आकर हम तीनो लोगो ने मिलकर जन्माष्टमी वाली दिनांक 04/09/2026 की रात में एक सरकारी पानी की टंकी ग्राम खौसारा से दो बैटरे चोरी किये थे। जिसमे से एक बैटरे को हम लोग ले गये थे, जिसको एक अन्जान राहगीर व्यक्ति को 3 हजार रुपये मे बेच दिया था। तीनो ने एक-एक हजार रुपये आपस मे बाँट लिये थे। दूसरे बैटरे को हम लोग झाडी मे छिपाकर चले गये थे । बारिश होने के कारण हम लोग इस बैटरे को ले जा नही पाये थे ।आज हम इस बैटरे को झाडी से निकालकर बेचने के लिए ले जा रहे थे ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1- प्रमोद कुमार पुत्र धर्मसिंह निवासी ग्राम रामनगर उर्फ कनुआ नगला थाना धनारी जनपद सम्भल
2-दीपक पुत्र रामवीर निवासी ग्राम रामनगर उर्फ कनुआ नगला थाना धनारी जनपद सम्भल
3- कुमर पाल पुत्र राजपाल निवासी ग्राम रामनगर उर्फ कनुआ नगला थाना धनारी जनपद सम्भल

गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक/समय-
गिरधरपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर यात्री शेड के पास दिनाक 07.09.2026

बरामदगी का विवरण
1- एक अदद बैट्रा ईस्टमैन
2- एक अदद प्लास
3- डाई लोहा
4- 1320 रु0
5- एक अदद मो0सा0 अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

  1. उ0नि0 अशोक कुमार थाना बिल्सी बदायूं
  2. उ0नि0 संजीव कुमार थाना बिल्सी बदायूं
  3. का0 1786 सुधीर कुमार थाना बिल्सी बदायूं
  4. रि0का0 2484 अंकित कुमार थाना बिल्सी बदायूं

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page