लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

स्वाइन फ्लू वायरस पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ में जागरूकता संगोष्ठी आयोजित।

---Advertisement---

  • 07 सितंबर 2026 को राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ के प्रधानाचार्य प्रो. डा0 शिव कुमार के निर्देशन में स्वाइन फ्लू वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर जागरूकता एवं संगोष्ठी का आयोजन मेडिकल कॉलेज के लेक्चर थिएटर-3 में किया गया। कार्यक्रम का संचालन माइक्रोबायोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. वशिष्ठ मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. निगार फातिमा, सहायक आचार्य ने समन्वयक की भूमिका निभाई।
  • संगोष्ठी में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों द्वारा स्वाइन फ्लू वायरस से होने वाले संक्रमण, इसके लक्षण, बचाव एवं उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि स्वाइन फ्लू वायरस से संक्रमित रोगियों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
  • कार्यक्रम के दौरान स्वाइन फ्लू संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग, हाथों की स्वच्छता, संक्रमित व्यक्ति से उचित दूरी बनाए रखने तथा आवश्यकतानुसार वैक्सीनेशन के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही मरीजों में संक्रमण के लक्षणों की पहचान एवं आवश्यक उपचार के बारे में भी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को जागरूक किया गया।
  • कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप-प्रधानाचार्य डा0 नेहा सिंह ने कहा कि स्वाइन फ्लू वायरस से बचाव के लिए जागरूकता एवं समय से आवश्यक सावधानी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए नियमित जांच कराने तथा रोगियों के संपर्क में आने वाले फ्रंटलाइन स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीनेशन कराने के निर्देश दिए, जिससे वायरस के संक्रमण को प्रभावी रूप से रोका जा सके। उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू एवं अन्य संक्रामक रोगों के मरीजों के लिए पृथक ओपीडी काउंटर चिन्हित किया गया है। साथ ही उन्होंने अवगत कराया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ की बीएसएल लैब में स्वाइन फ्लू की जाँच हेतु पर्याप्त मात्रा में आरटी-पीसीआर किट उपलब्ध हैं एवं चिकित्सालय में प्रर्याप्त मात्रा में औषधि एवं आक्सीजन की उपलब्धता है।
  • इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 रितुज अग्रवाल, डा0 अर्शिया मसूद सिद्दीकी, डा0 ईषा सिंद्यल, डा0 अमृता बाचपेयी, डा0 सुचेता यादव, डा0 लालेन्द्र यादव, डा0 रश्मि सिंह, डा0 नेहा सिंह (दंत रोग विभाग) सहित अन्य संकाय सदस्य, जूनियर रेजीडेन्ट, सीनियर रेजीडेन्ट एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page