लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच खुशियां बांटीं, नए वस्त्र पाकर खिले चेहरे।

---Advertisement---


बदायूँ वजीरगंज में पुसगवां रोड स्थित विकलांग आश्रम में बगरैन निवासी प्रशांत गुप्ता ने एकादशी और अपने जन्मदिन के अवसर पर दिव्यांग बच्चों के साथ खुशियां साझा कीं। उन्होंने आश्रम में रह रहे दिव्यांग बच्चों को फल, मिठाई और समोसे वितरित किए। इसके साथ ही सभी बच्चों को नए कपड़े भी भेंट किए गए। नए कपड़े और खाद्य सामग्री पाकर आश्रम में रह रहे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। प्रशांत गुप्ता ने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों को जरूरतमंद और दिव्यांग बच्चों के बीच मनाने से उन्हें आत्मिक संतुष्टि मिलती है। उन्होंने आगे भी जरूरतमंदों की सेवा में सहयोग करने की बात कही।
आश्रम के अध्यक्ष उनीश पाल सिंह ने प्रशांत गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आश्रम समाज के ऐसे ही दानदाताओं और सहयोगी लोगों के सहयोग से संचालित हो रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर दिव्यांग बच्चों की मदद करनी चाहिए, जिससे उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इस दौरान जाकिर सैफी, नेमपाल, आश्रम प्रभारी ठाकुर सुनीरा सिंह गौर, जिला पंचायत सदस्य बदायूं, आकाश कुमार, उमेश पाल, विनोद कुमार, चंचल कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान आश्रम का माहौल आत्मीयता और खुशी से भरा रहा।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा निःशुल्क गैस सिलेंडर जनपद के 3.85 लाख से अधिक परिवारों को दी जाएगी सब्सिडी।

मेले में 445 युवाओं का चयन 27 कंपनियों ने किया प्रतिभाग।

किसानों के हित में नई पहल, LS डेरी एंड फूड्स प्राइवेट लिमिटेड का भव्य शुभारंभ।

थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम कोल्हाई में गाड़ी से टक्कर मारकर की गई महिला हत्या की घटना में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया व बिल्सी के समस्त विवेचकों का अर्दली रूम कर विवेचनाओं की समीक्षा की गई तथा बिल्सी क्षेत्र में पैदल गश्त की गई।

विकसित भारत संकल्प यात्रा में उमड़ा जन सैलाब।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page