लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

डीएम के कड़े रुख पर हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग।

---Advertisement---


बदायूँ: 05 अक्टूबर। जिलाधिकारी अवनीश राय ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग की एक टीम तहसील बिसौली के ग्राम सर्वा पहुंचकर बुखार से पीड़ितों की जांच कर उन्हें बेहतर इलाज उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
डीएम के उक्त निर्देशों के क्रम में सोमवार को उप जिलाधिकारी बिसौली के नेतृत्व में एसीएमओ, एमओआईसी तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने गांव में पहुंचकर बुखार से पीड़ित मरीजों को देखा और उनकी जांच की। मौके पर केवल 75 लोग बुखार से पीड़ित पाए गए, जिसमें मलेरिया पैरासाइड के 52 टेस्ट किए गए, जो सभी नेगेटिव पाए गए। डेंगू के 30 टेस्ट किए गए, जो सभी नेगेटिव पाए गए। एक व्यक्ति के डेंगू की पुष्टि के लिए एलिसा टेस्ट भेजा गया है। टायफाइड की जांच के लिए 10 सैंपल लिए गए, जो सभी नेगेटिव पाए गए।
स्वास्थ्य टीम ने जिलाधिकारी को रिपोर्ट दी है कि सर्वा गांव में जो लोग बीमार हैं उनकी जांच की गई हैं, उनमें वह सभी नेगेटिब आए हैं, संभवतः एक दो दिन के बाद पुनः जांच करने पर उनकी रिपोर्ट पॉजीटिव आ सकती है। उन्होंने रिपोर्ट में कहा है कि बुखार के कारण दवा एवं एंटीवायटिव खाने से भी मलेरिया, डेंगू और टायफाइड जांच में जल्द नहीं आता है। कभी-कभी वायरल फीवर होने पर मलेरिया, डेंगू और टायफाइड जांचों में नहीं आता है। टीम ने पाया कि गांव के वायरल फीवर से पीड़ित 09 लोग प्राइवेट अस्पताल में पहले से भर्ती हैं।


Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा निःशुल्क गैस सिलेंडर जनपद के 3.85 लाख से अधिक परिवारों को दी जाएगी सब्सिडी।

मेले में 445 युवाओं का चयन 27 कंपनियों ने किया प्रतिभाग।

किसानों के हित में नई पहल, LS डेरी एंड फूड्स प्राइवेट लिमिटेड का भव्य शुभारंभ।

थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम कोल्हाई में गाड़ी से टक्कर मारकर की गई महिला हत्या की घटना में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया व बिल्सी के समस्त विवेचकों का अर्दली रूम कर विवेचनाओं की समीक्षा की गई तथा बिल्सी क्षेत्र में पैदल गश्त की गई।

विकसित भारत संकल्प यात्रा में उमड़ा जन सैलाब।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page