लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मतदाता सूची में नाम अवश्य जांचें, पात्र युवा आवेदन करें।

---Advertisement---


बदायूँ: 06 अक्टूबर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने जनपदवासियों से अपील की है कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए मतदाता सूची के निरंतर पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। इसका उद्देश्य पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना तथा किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने न देना है।
जिलाधिकारी ने बताया कि पुनरीक्षण के दौरान 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके तथा ऐसे युवा जो शीघ्र ही 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले हैं, उनके नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। इसके साथ ही ऐसे पात्र नागरिक, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे भी निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम शामिल होने के साथ ही नागरिकों को अपने नाम, पते अथवा अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उसे संशोधित कराने का अवसर भी उपलब्ध है।
जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची में नाम शामिल होने के साथ ही कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए, इसके लिए संबंधित विभागों के सहयोग से अभियान चलाया जाएगा। उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, चिकित्सा विभाग, दिव्यांगजन, ग्राम्य विकास, युवा कल्याण सहित संबंधित विभागों का सहयोग लिया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक पात्र युवाओं एवं नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ा जा सके।
उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि यदि उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है तो वे निरंतर पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। निर्वाचन आयोग के ईसीआईएनईटी, मोबाइल एप वोटर हेल्पलाइन एवं वेबसाइट https://voters.eci.gov.in पर मतदाता सूची में नाम खोजने तथा मतदाता संबंधी विभिन्न सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा निःशुल्क गैस सिलेंडर जनपद के 3.85 लाख से अधिक परिवारों को दी जाएगी सब्सिडी।

मेले में 445 युवाओं का चयन 27 कंपनियों ने किया प्रतिभाग।

किसानों के हित में नई पहल, LS डेरी एंड फूड्स प्राइवेट लिमिटेड का भव्य शुभारंभ।

थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम कोल्हाई में गाड़ी से टक्कर मारकर की गई महिला हत्या की घटना में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया व बिल्सी के समस्त विवेचकों का अर्दली रूम कर विवेचनाओं की समीक्षा की गई तथा बिल्सी क्षेत्र में पैदल गश्त की गई।

विकसित भारत संकल्प यात्रा में उमड़ा जन सैलाब।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page