लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

आकांक्षात्मक विकास खंडों की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश।

---Advertisement---


बदायूँ: 06 अक्टूबर। विशेष सचिव, नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन उदय भानु त्रिपाठी तथा विशेष सचिव सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ संजय कुमार सिंह यादव ने मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आकांक्षात्मक विकासखंडों में संचालित विकास कार्यों एवं विभिन्न सूचकांकों की समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित 17 सूचकांक(इंटीकेटर्स), शिक्षा से संबंधित 17 सूचकांक, कृषि एवं संबद्ध सेवाओं से संबंधित 04 सूचकांक सहित अन्य सामाजिक विकास से जुड़े विभिन्न संकेतकों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिन सूचकांकों में प्रगति राज्य औसत से कम है, उनमें विशेष रणनीति बनाकर सुधार सुनिश्चित किया जाए तथा संबंधित विभागीय एवं क्षेत्रीय कर्मचारियों के माध्यम से नियमित अनुश्रवण किया जाए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी को स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़े ऐसे सूचकांक, जिनकी प्रगति राज्य औसत से कम है, उनमें सुधार के लिए क्षेत्रीय कर्मचारियों के साथ प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 02 किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) अच्छा कार्य कर रहे हैं। निर्देश दिए गए कि अम्बियापुर एवं आसफपुर विकासखंडों में भी अच्छे एफपीओ तैयार कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाए। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों की आधार सीडिंग का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा में प्रत्येक विद्यालय में छात्र-शिक्षक अनुपात को मानक के अनुरूप करने के निर्देश दिए गए। जल निगम की परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को परियोजनाओं को शासन की मंशा के अनुरूप निर्धारित मानकों के अनुसार पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर शौचालयों की स्थिति की समीक्षा करते हुए सभी शौचालयों को क्रियाशील कराने के निर्देश दिए गए। जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि अम्बियापुर में संचालित टीएचआर प्लांट धनराशि के अभाव में बंद है, इसे शीघ्र संचालित कराया जाए, जिससे योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सके। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Shubh khabar

संपादक:–आकाश तोमर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा निःशुल्क गैस सिलेंडर जनपद के 3.85 लाख से अधिक परिवारों को दी जाएगी सब्सिडी।

मेले में 445 युवाओं का चयन 27 कंपनियों ने किया प्रतिभाग।

किसानों के हित में नई पहल, LS डेरी एंड फूड्स प्राइवेट लिमिटेड का भव्य शुभारंभ।

थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम कोल्हाई में गाड़ी से टक्कर मारकर की गई महिला हत्या की घटना में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया व बिल्सी के समस्त विवेचकों का अर्दली रूम कर विवेचनाओं की समीक्षा की गई तथा बिल्सी क्षेत्र में पैदल गश्त की गई।

विकसित भारत संकल्प यात्रा में उमड़ा जन सैलाब।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page